WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Pulin Sent to Jail : पिता, बहन की हत्या का आरोपी पुलिस को मनोरोगी नहीं लगा!

पुलिन ने कहा 'बहन और पिता उसे पागल समझते, रोटियां भी गिनकर खिलाई जाती!'

711
WhatsApp Image 2023 11 30 At 17.14.20

Pulin Sent to Jail : पिता, बहन की हत्या का आरोपी पुलिस को मनोरोगी नहीं लगा!

Indore : पिता और बहन की हत्या करके भागने वाले बेटे पुलिन धमांदे को गोवा से गिरफ्तार करके लाने के बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर कमल किशोर धामंदे और उनकी बेटी रमा की हत्या का आरोपी पुलिन को पिता और बहन की हत्या का जरा भी मलाल नहीं है।

कोर्ट में पेश करने के पहले पुलिस उसे घर ले गई तो उसने नाट्य रूपांतरण कर पूरा घटनाक्रम फिल्माया। जेल में दाखिल करने गए पुलिस वालों से उसने कहा कि घर भी तो जेल थी। जेल में कम से कम बात करने वाले तो मिलेंगे। 43 साल के पुलिन ने 8 नवंबर को पिता कमल किशोर और बड़ी बहन रमा की मूसली से हत्या की थी। रविवार को पुलिस ने पुलिन को गोवा से गिरफ्तार किया।

परिजन पुलिन को मनोरोगी बता रहे थे। लेकिन, गोवा से गिरफ्तार करके थाने लाए गए पुलिन ने मनोरोगियों जैसी कोई हरकत नहीं की। बल्कि उसने कहा कि बहन और पिता उसे पागल समझते थे। जबर्दस्ती दवा खिलाते थे। घर में भी पागलों जैसा बर्ताव करते थे। उसे ठीक से खाना भी नहीं दिया जाता था। परिवार वाले उसकी शादी नहीं करवा रहे थे।
पुलिन ने कुर्ते-पजामे की तरफ इशारा कर कहा कि इसमें बटन तक नहीं है। यहां तक कि उसे बनियान तक नहीं दिलवाई। रोटियां भी गिनकर खिलाई जाती थीं। पुलिन की बहन क्षमा, बहनोई पीयूष, नीरा और मां किरण उससे मिलने थाने गए थे। लेकिन, पुलिन ने मिलने से इनकार कर दिया। शाम को पुलिसकर्मी जेल में दाखिल करने गए तो पुलिन ने कहा कि यह जेल घर से अच्छी है।