WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

‘RERA’ Canceled Permission : 32 कॉलोनियों के रजिस्ट्रेशन ‘रेरा’ ने रद्द किए!

जानिए, उन कॉलोनियों के नाम जहां प्लाट खरीदने पर रोक!

1438
WhatsApp Image 2023 11 30 At 17.03.55

‘RERA’ Canceled Permission : 32 कॉलोनियों के रजिस्ट्रेशन ‘रेरा’ ने रद्द किए!

Indore : भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने जनवरी से अब तक करीब 32 रहवासी परियोजनाओं के रजिस्ट्रेशन आवेदनों को निरस्त कर दिया। कालोनाइजर और बिल्डर अब इन परियोजनाओं के तहत व्यवसाय नहीं कर सकेंगे। भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने ग्राहकों को सलाह दी है कि 32 परियोजनाओं में किसी तरह की खरीदी या बुकिंग न करें।

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र की परियोजनाएं सबसे ज्यादा हैं। वर्षों से शहर में कई वैध कॉलोनियों में अपने प्लाट के लिए सैकड़ों लोग प्रशासन से गुहार कर रहे हैं। मगर बिल्डरों, कालोनाइजरों की लापरवाही से लोगों को 30 से 40 साल बाद भी अब तक प्लाट नहीं मिले। भूमाफिया करोड़ों-अरबों रुपए कमाकर बैठ गए। प्रशासन और पुलिस के साथ सहकारिता विभाग भी न्याय नहीं दिला पाया। अब रेरा ने जिले में 32 परियोजनाओं अर्थात कॉलोनियों में प्लाट की खरीदी को लेकर ग्राहकों को सलाह दी है कि इन परियोजनाओं में खरीदी न करें। रेरा ने रजिस्ट्रेशन आवेदन निरस्त कर दिए।

जिन कॉलोनियों के आवेदन निरस्त हुए उनमें श्रीनाथ हिल्स, महू वायब्रेट विनी कमर्शियल, बिचोली हप्सी, द लैंड मार्क स्कीम नं. 94 खजराना, श्री विहार सांवेर, स्काई फ्लोरेंस निपानिया, बृज विहार ग्राम पंजडोरिया, सनफ्लावर वेली उमरिया, कॉरिडोर इंडस्ट्रियल पार्क टिगरिया बादशाह, तुलसी एनक्लेव किशनगंज, भूमि सॉलिटेयर पिपल्याहाना, रुचि एनक्लेव निपानिया, ड्रीम विक्टोरिया पालाखेड़ी, शांतिमार मेला महू, टोरियां पार्क सांवेर, मिलन ग्रांड बिचौली हप्सी, श्री कृष्णा शंखेश्वर सिटी, जाखिया, साहिल सत्यराज, वसंत विहार कालोनी, होम साल्यूशन, खजराना आदि कॉलोनियां है।