WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी….सोनम के साथ का आखिरी वीडियो आया सामने

1371

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी….सोनम के साथ का आखिरी वीडियो आया सामने

.राजा रघुवंशी और सोनम का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों जंगल के बीच से निकलते हुए पहाड़ी पर चढ़ते नजर आ रहे हैं।मेघालय के डबल डेकर रूट ब्रिज का वीडियोइंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो उसी दिन का है जिस दिन राजा रघुवंशी की हत्या हुई. इस वीडियो में सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी पहाड़ियों पर उपर ट्रैकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये राजा-सोनम का सबसे आखिरी वीडियो है. जिसे हत्या से चंद घंटे पहले बनाया गया है. दूसरे शब्दों में कहें तो आप कह सकते हैं ये वीडियो उस वक्त का है जब राजा रघुवंशी अनजाने में सही मौत की ओर कदम बढ़ा रहा था. ये वीडियो इंस्टाग्राम यूजर देव सिंह ने पोस्ट किया है. उनका कहना है कि पूरे केस की जांच में ये वीडियो मेघालय पुलिस के काम आ सकता है. हालांकि अभी इस वीडियो की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हुई है.

499541 01

टूरिस्ट का दावा- ये आखिरी वीडियो है दोनों का

देव सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है-  मैं 23 मई 2025 को मेघालय के डबल डेकर रूट ब्रिज पर यात्रा कर रहा था और वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. कल मैं वीडियो देख रहा था और मुझे इंदौर के एक कपल की रिकॉर्डिंग मिली, यह लगभग सुबह 9:45 बजे का समय था जब हम नीचे जा रहे थे और कपल रात भर नग्रियाट गांव में रहने के बाद ऊपर जा रहा था. मुझे लगता है कि यह कपल का आखिरी रिकॉर्डिंग था और सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी जो राजा के पास मिली थी.मुझे उम्मीद है कि यह भी मेघालय पुलिस को सुराग खोजने में मदद करेगा. हर बार जब मैंने वीडियो में राजा को देखा,तो मुझे उसके बारे में बहुत बुरा लगा. वह सामान्य लग रहा था लेकिन वह नहीं जानता था कि उसके लिए क्या इंतज़ार कर रहा है.राजा रघुवंशी और सोनम का एक नया वीडियो सामने आया है।

शिलांग में टूरिस्ट के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ राजा और सोनम रघुवंशी का आखिरी वीडियो, उसने लिखा Recorded Accidentally

वीडियो में दोनों जंगल के बीच से निकलते हुए पहाड़ी पर चढ़ते नजर आ रहे हैं।मेघालय के डबल डेकर रूट ब्रिज का वीडियोइंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो उसी दिन का है जिस दिन राजा रघुवंशी की हत्या हुई. इस वीडियो में सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी पहाड़ियों पर उपर ट्रैकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये राजा-सोनम का सबसे आखिरी वीडियो है. जिसे हत्या से चंद घंटे पहले बनाया गया है. दूसरे शब्दों में कहें तो आप कह सकते हैं ये वीडियो उस वक्त का है जब राजा रघुवंशी अनजाने में सही मौत की ओर कदम बढ़ा रहा था. ये वीडियो इंस्टाग्राम यूजर देव सिंह ने पोस्ट किया है. उनका कहना है कि पूरे केस की जांच में ये वीडियो मेघालय पुलिस के काम आ सकता है. हालांकि अभी इस वीडियो की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हुई है.

AA1GlvLH

क्या सोनम को पहाड़ का वो रास्ता पहले से ही पता था ?

बता दे कि 23 मई के ही दिन राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी. उस दिन जब वे सुबह शिप्रा होम स्टे से बाहर निकल कर ट्रैकिंग के लिए जा रहे थे उस वक्त का भी CCTV फुटेज मिल चुका है. जिसमें सोनम ने वही सफेद ड्रेस पहन रखी है जो इस वीडियो में है. नए वीडियो में सोनम आगे चलते हुए दिख रही है और राजा उसके पीछे. वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि सोनम ही राजा को आगे ले जा रही है. सोनम ने सफेद शर्ट पहन रखा है और उसके हाथ में एक पॉलीथिन है जिसमें शायद रेन कोट है. ये वही रेन कोट हो सकता है जिसे मेघालय पुलिस ने बरामद किया है. वीडियो से ऐसा भी लग रहा है जैसे सोनम को रास्ता पता था तभी वो आगे-आगे थी. ये वीडियो नगरोटा गांव का है. सोनम और राजा 23 मई को सुबह 5.30 और 6 बजे के बीच शिप्रा होम स्टे से निकले थे.  इधर इंस्टाग्राम यूजर देव सिंह का दावा है कि उनके पास एक और वीडियो है जिसमें इंदौर के तीन और लोग भी देखे जा सकते हैं जो कपल से 20 मिनट पहले यात्रा शुरू कर चुके थे. पुलिस ने उन्हें पकड़ा भी है. इसे शेयर कर सकते हैं ताकि यह मेघालय पुलिस तक पहुंच सके.