WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fraud Through UPI Transactions : यूपीआई ट्रांजैक्शन से पिता-पुत्र ने निकाल लिए 64 लाख रुपए!

549
WhatsApp Image 2025 06 16 At 15.42.52

Fraud Through UPI Transactions : यूपीआई ट्रांजैक्शन से पिता-पुत्र ने निकाल लिए 64 लाख रुपए!

मार्च से 11 जून 2025 के बीच कोर्ट के खाते से रुपए फर्जी तरीके से निकाले जा चुके!

Indore : अब तक ठग प्रबुद्धजनों को ही अपना निशाना बनाते थे, लेकिन पिता-पुत्र ने तो ठगी की हद कर दी। उन्होंने जिला कोर्ट परिसर स्थित एसबीआई ब्रांच से कोर्ट से जुड़े खातों से यूपीआई ट्रांऐक्शन के जरिए 64 लाख रुपए निकाल लिए। बैंक के अधिकारियों को जब रकम कम होने का मैसेज मिला तो जांच में बड़ा फजीर्वाड़ा उजागर हुआ।

एमजी रोड पुलिस को बैंक मैनेजर पुनीत तिवारी ने बताया कि जिला कोर्ट के कई खाते एसबीआई की इसी शाखा में संचालित होते हैं। हाल ही में एडीजे कोर्ट के खाते से कोर्ट वाउचर के माध्यम से 6 लाख 50 हजार रुपए का भुगतान होना था, लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने का मैसेज मिला। जब खाता जांचा गया तो पता चला कि मार्च से 11 जून 2025 के बीच कोर्ट के खाते से 64 लाख रुपए फर्जी तरीके से निकाले जा चुके हैं। यह पूरी राशि गुजरात के वलसाड में बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है।

क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि जिन नंबरों से ये ट्रांजेक्शन हुए, वे साहिल उर्फ साजिद रंगरेज और उसके पिता साजिद अब्दुल सत्तार के मोबाइल से जुड़े हैं। हालांकि, बैंक खाता किसी और के नाम पर है, लेकिन वह मोबाइल नंबर इन्हीं पिता-पुत्र से जुड़ा हुआ है। बैंक की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ठगी का पूरा नेटवर्क पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम वलसाड (गुजरात) रवाना हो चुकी है। पुलिस की टीम आरोपी पिता पुत्र को पकड़ने वलसाड रवाना हुई है। दोनों के पकड़ाने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।