WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Rajiv Gandhi Assassination : राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई के आदेश!

सुप्रीम कोर्ट ने 6 आरोपियों को रिहा करने को कहा!

1259

Rajiv Gandhi Assassination : राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई के आदेश!

New Delhi : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने जेल से रिहाई करने का आदेश दिया। उम्र कैद की सजा काट रहे नलिनी और आरपी रविचंद्रन सहित 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिहा किया जाएगा। राजीव गांधी के मर्डर केस में सजा काट रही नलिनी श्रीहरन और आरपी रविचंद्रन ने समय से पहले रिहाई की मांग को लेकर शीर्ष अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था।

सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड में आजीवन कारावास में बंद नलिनी श्रीहरन और आरपी रविचंद्रन को समय से पहले रिहा करने का शुक्रवार को आदेश दिया। न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि मामले के दोषियों में से एक आरोपी एजी पेरारिवलन के मामले में शीर्ष अदालत का पहले दिया गया फैसला इन दोनों के मामले में भी लागू होता है।

IMG 20221111 WA0034

30 साल की सजा के बाद मिली थी रिहाई

संविधान के अनुच्छेद-142 के तहत मिली शक्ति का इस्तेमाल करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया था, जिसने 30 साल से अधिक जेल की सजा पूरी कर ली थी। 21 मई 1991 की रात राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान हत्या कर दी गई थी। इसके लिए धानु नाम की एक महिला आत्मघाती हमलावर का इस्तेमाल किया गया था। इस पूरी साजिश में नलिनी की को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी, जिसे 2001 में यह देखते हुए उम्रकैद में बदल दिया गया था कि उसकी एक बेटी भी है।