WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Ram Lala Pran Pratishtha:अभिजीत मुहूर्त में PM मोदी ने की रामलला की प्राण प्रतिष्ठा,करिए दिव्य दर्शन

3118
WhatsApp Image 2024 01 22 At 12.41.15

Ram Lala Pran Pratishtha: अभिजीत मुहूर्त में PM मोदी ने की रामलला की प्राण प्रतिष्ठा,करिए दिव्य दर्शन

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके साथ ही रामलला की पहली संपूर्ण तस्वीर भी सामने आ गई. इसमें रामलला पीतांबर वस्त्र में नजर आ रहे हैं. उनके हाथों में कोदंड और तीर कमान है. पीएम मोदी ने मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पूजन और आरती की। इस महत्वपूर्ण मौके पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।इसी के साथ आज करोड़ों राम भक्तों का इंतजार खत्म हो गया। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराजमान हो गए। गर्भगृह में विधि विधान से पूजा-पाठ  की गई . इसी बीच अयोध्या से रामलला की पहली तस्वीर सामने आई है. देखें वीडियो.

 

ram mandir ayodhyaayodhya photos latest

प्राण प्रतिष्ठा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। प्राण प्रतिष्ठा का मतलब मूर्ति में जीवन लाना होता है। इस अनुष्ठान में देवता के मूर्ति को मंत्रोचार के जारिए देवता का आह्नान किया जाता है। फिर मूर्ति में देवता विराजमान होते हैं।

ram mandir 1705907703