WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Rape Accuser Turns Back : सनोज मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पलटी, कहा कि मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ!

मुझे भड़काकर और धमकाकर सनोज के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, जो झूठ बात!

649

Rape Accuser Turns Back : सनोज मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पलटी, कहा कि मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ!

 

New Delhi : मोनालिसा को रातों-रात फैमस करने वाले फ़िल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली झांसी की महिला अपनी बात से पलट गई। अब पीड़िता का एक नया वीडियो सामने आया, जिसमें उसने हैरान करने वाले दावे किए। इसके बाद मामले में नया मोड़ आ गया। डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर पीड़ित महिला ने निजी तस्वीरें वायरल करने और जबरन एबॉर्शन कराने का आरोप लगाया था।

पुलिस के हवाले से बताया गया कि सनोज मिश्रा को गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया। अब पीड़िता का एक नया वीडियो सामने आया, जिसमें महिला ने हैरान करने वाले दावे किए, जिससे केस में नया मोड़ आ गया। वीडियो में आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया कि वो सनोज मिश्रा को करीब 5 सालों से जानती हैं। उसने वसीम रिज्वी नाम के शख्स की बातों में आकर सनोज मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। अब पीड़ित महिला ने सनोज मिश्रा पर लगाए दुष्कर्म मामले को झूठा बताया। महिला ने वसीम रिज्वी पर सनोज के खिलाफ उन्हें भड़काने और केस दर्ज करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

महिला ने वीडियो में दावा किया कि उनके साथ कभी दुष्कर्म नहीं हुआ। वे कुछ लोगों के बहकावे और दबाव में आ गई थीं, जो उनसे कह रहे थे कि सनोज ने उन्हें छोड़ दिया है और मोनालिसा के साथ घूम-फिर रहे हैं। पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें फीमेल एडवोकेट मुहैया करवाई। मैंने जो नहीं कहा, उसने वह लिखा।
आगे कहा कि वो एफआईआर दर्ज करने की बात कह रही थीं, लेकिन सनोज मिश्रा पर दुष्कर्म का कभी आरोप नहीं लगाया। फिर भी 376 और 554 धाराएं एफआईआर में जुड़वा दीं। महिला ने जब आपत्ति जताई, तो लोगों ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, सिर्फ तुम्हारा केस स्ट्रॉन्ग हो जाएगा। महिला ने कहा कि जब मैंने केस वापस लेने की बात कही, तो वे लोग मुझे धमकाने लगे।

महिला ने कहा कि सनोज और उनके बीच गलतफहमियां हुईं, जिसका लोगों ने फायदा उठाया। वे अपनी मर्जी से डायरेक्टर सनोज के साथ बीते 5 सालों से रह रही थीं। उन्होंने हाईकोर्ट में एफिडेविट दायर की, ताकि सनोज को बेल मिल जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

दुष्कर्म के आरोप में डायरेक्टर सनोज मिश्रा दिल्ली की जेल में बंद हैं। वे बीते दिनों महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा को फिल्म में रोल देकर लाइमलाइट में आए थे। अब वे एक महिला के रेप के आरोप के चलते कुछ दिनों से हवालात में हैं। वे पहली बार विवादों से नहीं घिरे। फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ की रिलीज से पहले गायब हो गए थे, तब उनके करीबियों ने उनके किडनैप होने की आशंका जताई थी।