WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Rave Party Case: शाहरुख के बेटे आर्यन सहित NCB ने 8 को गिरफ्तार किया

1584
Rave Party Case

Mumbai: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) और उनके 7 साथियों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रेव पार्टी (Rave Party) करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद इन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड पर लिए जाने की संभावना है। शुरुआत में Aryan के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को अरेस्ट किया गया, बाकी 5 को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। इन्हें हॉलिडे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे किला कोर्ट पहुंच गए है, जो मशहूर क्रिमिनल लॉयर हैं।शाहरुख खान के बेटे आर्यन और और दो लड़कियां समेत 8 लोग इस मामले में शामिल हैं। इन सभी को सुबह NCB ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। ये थे मुनमुन धमीचा,  नुपुर सारिका, इश्मीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा, आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट।

आर्यन को हिरासत में लेकर NCB ने करीब 4 घंटे पूछताछ की। इसके बाद शुरू में तीन आरोपियों को मेडिकल के लिए जेजे हॉस्पिटल ले जाया गया। टीम उन्हें हॉस्पिटल के इमरजेंसी गेट से अंदर ले गई। मेडिकल टेस्ट के बाद NCB की टीम बाद में इन्हें वापस ऑफिस ले गई। NCB ने अभी अपनी तरफ से कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं दिया। NCB की टीम ने शनिवार को Mumbai में चल रही एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी (Rave Party) पर छापा मारा था।

इसमें 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) भी इन 8 में शामिल थे। पूछताछ के बाद Sunday दोपहर आर्यन खान सहित 3 को शुरू में गिरफ्तार कर लिया बाकी 5 से पूछताछ की गई। बाद में उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

ड्रग्स और नकदी मिली 
आर्यन, अरबाज और मुनमुन के पास 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस, MDMA की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपए मिले। 2 लड़कियों समेत 5 लोग NCB की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। ड्रग पैडलर को भी पूछताछ के लिए NCB ऑफिस लाया गया।

यह Rave Party मुंबई के पास ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज पर चल रही थी। NCB ने जब छापा मारा, तब पार्टी में 600 लोग शामिल थे। आर्यन भी उस क्रूज पर मौजूद था। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उन्होंने ड्रग्स ली थी या नहीं। NCB ने रेव पार्टी के ऑर्गेनाइजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।