WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Hockey to Khaki: वादे के मुताबिक विवेक को DSP बनाया

1220
DSP

Hoceky to Khaki: वादे के मुताबिक विवेक को DSP बनाया

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वादे को आज राज्य सरकार ने पूरा किया। गृह विभाग के आदेश के बाद 3 अक्टूबर 2021 को Tokyo Olympic में भारतीय टीम के सदस्य और भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलवाने वाले MP के Vivek Sagar ने DSP पद पर जॉइन कर लिया है।

DSP Vivek Sagar
DSP Vivek Sagar

विवेक सागर ने खाकी वर्दी में पुलिस हेडक्वार्टर (PHQ) पहुंचकर अपनी जॉइनिंग दी। इस मौके पर भोपाल DIG इरशाद वली, भोपाल आरआई सहित कई पुलिस अधिकारियों ने विवेक की डीएसपी पद पर जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी करवाई।
अभी Vivek की वर्दी पर एक स्टार लगाया गया है। परिवीक्षा अवधि पूरी होने के 2 साल बाद विवेक सागर को दो स्टार और मिलेंगे।

DSP Vivek Sagar
DSP Vivek Sagar

आज रविवार को जूनियर पुरुष हॉकी वर्ल्डकप की तैयारी के लिए विवेक बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।

CM शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट भी किया कि ओलम्पियन और मध्य प्रदेश पुलिस के नए DSP विवेक सागर जी आपको वर्दी में देखना सुखद है।

मुझे विश्वास है कि आप खेल के साथ-साथ अपने कार्यों व जिम्मेदारियों से भी युवाओं को जीवन में सदैव सर्वश्रेष्ठ करने की प्रेरणा देते रहेंगे। आप आगे बढ़ते रहें, आनंदित रहें, शुभकामनाएं!