WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

RAW Officer Wanted : अमेरिकी एजेंसी FBI ने भारत के पूर्व ‘रॉ’ अधिकारी को वांटेड घोषित किया!

एफबीआई ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में कथित भूमिका होने का आरोप लगाया!

977

RAW Officer Wanted : अमेरिकी एजेंसी FBI ने भारत के पूर्व ‘रॉ’ अधिकारी को वांटेड घोषित किया!

Washington : अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारत के पूर्व रॉ अधिकारी विकास यादव को आरोपी बनाया। जांच एजेंसी ने विकास को इस मामले में ‘वांटेड’ घोषित किया है। एफबीआई ने विकास यादव पर अमेरिकी धरती पर गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में कथित भूमिका होने का आरोप लगाया है।

अमेरिका के लॉ डिपार्टमेंट ने 39 वर्षीय विकास यादव के खिलाफ आपराधिक आरोपों की जानकारी मीडिया को दी और उन्हें इंडिया की विदेशी खुफिया सेवा, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का पूर्व कर्मचारी बताया। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पूरे मामले में कहा कि अब विकास यादव भारत सरकार के कर्मचारी नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार विकास यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उनकी पढ़ाई हरियाणा में ही हुई। उन पर आरोप है कि उन्होंने खालिस्तान समर्थक नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश की और इसके लिए पैसों का इंतजाम किया। विकास यादव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में रह चुके हैं। उन्हें युद्ध और अलग-अलग हथियारों की ट्रेनिंग में महारथ हासिल है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी 9 जून 2023 की एक फोटो वायरल है, जिसमें वह सेना की वर्दी में दिख रहे हैं। अमेरिका ने इस संबंध में भारत से मिले सहयोग पर संतोष व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि वह रॉ समेत भारत की अन्य जांच एजेंसियों में रह चुके हैं।