WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Road Accident : भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, 9 गंभीर!

घटना कटनी और सतना की सीमा पर हुई!

1191
Road Accident

Road Accident : भीषण सड़क हादसे में 3 कई मौत 9 गंभीर!

Satna : सतना और कटनी जिले की सीमा पर शुक्रवार शाम को भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें पिकअप सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 9 घायलों को इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल लाया गया। मंडला जिले के 9 लोग मछली पकड़ने के काम से बाणसागर के रामपुर गए थे। जहां से लौटते वक्त पिकअप चालक ड्राइवर और क्लीनर सहित 11 लोग सतना के झुकेही पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। ड्राइवर, क्लीनर सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 6 साल की बच्ची सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
घटना की जानकारी मिलने पर कटनी और सतना पुलिस पहुंचकर 108 के माध्यम से कटनी जिला अस्पताल भेजा गया। मृतकों शिव कारियाम, रोहित धुर्वे और छोटू बर्मन को शव परीक्षण के लिए भेजा गया। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन यशवंत वर्मा ने बताया कि झुकेही पास हुए सड़क हादसे में मृतक और घायल लोगों को कटनी जिला अस्पताल लाया गया। इसमें एक बच्ची सहित 9 लोगों को भर्ती किया गया। सभी को गंभीर चोट आई है। एक को जबलपुर रेफर किया गया है, अन्य का इलाज चल रहा है।