WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Robber Bride : लुटेरी दुल्हन ने 7 महीने में 25 शादियां की, 26वीं करने से पहले पुलिस ने हत्थे चढ़ी!

जानिए, इस लुटेरी दुल्हन की वारदात का तरीका क्या होता था और गिरोह में कौन लोग!

2705

Robber Bride : लुटेरी दुल्हन ने 7 महीने में 25 शादियां की, 26वीं करने से पहले पुलिस ने हत्थे चढ़ी!

Bhopal : अनुराधा पासवान को राजस्थान पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला शादी करती और फिर सबकुछ लूटकर भाग जाती। शादी के लिए लडकी खोज रहे परिवार को झांसे में लेने के लिए पूरा एक गिरोह काम कर रहा था। यह महिला भी इसी गिरोह का हिस्सा थी। अनुराधा कानूनी तरीके से शादी करके घर में इंट्री करती, कुछ दिन रूकती, एक रात मौका पाकर अंधेरे में सोना, पैसा और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लेकर गायब हो जाती।

पुलिस जानकारी के मुताबिक, नई दुल्हन घर आती और शादी का इंतजार कर रहे दूल्हे का घर खुशियों से भर जाता था। कुछ दिन दूल्हे और उसके परिवार को तब झटका लगता, जब दुल्हन घर का कीमती सामान समेटकर फरार हो जाती। इस लुटेरी दुल्हन ने ऐसा किसी एक के साथ नहीं किया, बल्कि 25 लोगों के साथ किया। आखिरकार पुलिस ने ठग दुल्हन को पकड लिया। 23 साल की अनुराधा का काम था शादी करो फिर घर का कीमती सामान और नकदी लेकर रात के किसी समय फरार हो जाओ। ऐसा किसी एक के साथ नहीं किया पुलिस ने फेहरिस्त बनाई, तो दुल्हन बनकर अनुराधा ने पिछले सात महीने में 25 अलग-अलग शादियां की।

IMG 20250521 WA0029

लुटेरी दुल्हन ऐसे करती थी वारदात

सवाई माधोपुर के विष्णु शर्मा को भी अनुराधा ने दुल्हन बनकर ठगा। 20 अप्रैल को विष्णु शर्मा से कोर्ट में शादी की, 2 मई को वह कीमती सामान लेकर भाग गई। विष्णु ने पुलिस को बताया कि सुनीता और पप्पू मीणा नाम के दो एजेंटों ने 2 लाख रुपए लिए थे। उससे वादा किया कि उसके लिए एक अच्छी दुल्हन ढूंढेंगे। फिर इन एजेंटों ने अनुराधा की शादी विष्णु से करा दी।

इस गिरोह में रोशनी, रघुबीर, गोलू, मजबूत सिंह यादव और अर्जुन जैसे लोग शामिल हैं। ये सभी भोपाल के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। गिरोह स्थानीय एजेंटों के माध्यम से काम करता था. पहले वाट्सअप पर दुल्हन की तस्वीर दिखाते। अपनी सेवाओं के लिए दो से पांच लाख रुपए मांगते थे। इधर, दुल्हन शादी के एक सप्ताह के भीतर भाग जाती। अनुराधा का जीवन अच्छा चल रहा था, वो यूपी के एक अस्पताल में काम करती थी।

उसका पति से विवाद हुआ, जिसने बाद में बडे झगडे का रूप ले लिया। इसके बाद अनुराधा पति से अलग होकर भोपाल चली आई। यहां शादी के नाम पर धोखाधडी करने वाले गिरोह के साथ जुड़ गई।