WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Rrudraksh Mahotsav: पंडित प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान ट्रेन ना की जाए निरस्त

सांसद साध्वी प्रज्ञा ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

903

Rrudraksh Mahotsav: पंडित प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान ट्रेन ना की जाए निरस्त

भोपाल| सीहोर में 16 से 22 फरवरी तक विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा जी की कथा होना है जिसमें लाखों भक्तों का सैलाब देशभर से सीहोर शहर में आने की संभावना है ऐसे समय में ट्रेनों को निरस्त करने से कथा में शामिल होने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इस बात को ध्यान रखते हुए भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। कथा और रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान यदि ट्रेनें निरस्त होती है तो लाखों भक्त परेशान होंगे। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए जितनी भी ट्रेनें निरस्त की गई है उन्हें पुनः शुरू करने की मांग की है ताकि भक्तों को आवागमन में परेशानी ना हो।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि निरस्त की गई ट्रेनें जल्द शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के प्रयास से संत हिरदाराम नगर और सीहोर रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल हुआ है।

WhatsApp Image 2023 02 12 at 5.37.57 PM

भोपाल रेल मंडल में शामिल रानी कमलापति, भोपाल स्टेशन और बैरागढ़ स्टेशन के साथ ही निशातपुरा स्टेशन के विकास के लिए भोपाल सांसद लगातार प्रयासरत हैं। इस श्रंखला में संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन को विकास के लिए भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार, फुटओवर ब्रिज और अन्य प्रवेश द्वार के पुनर्विकास का कार्य किया जाएगा। जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधाएं मिल सकेगीं।