WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई, मुंबई के बड़े कारोबारी परिवार से है होने वाली दुल्हन

1049

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई, मुंबई के बड़े कारोबारी परिवार से है होने वाली दुल्हन

मुंबई: Arjun Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार की बेटी सानिया चंदोक से सगाई कर अपने परिवार में एक नया खुशहाल अध्याय जोड़ा है। सानिया चंदोक, मुंबई के जाने-माने उद्योगपति रवि भाई घाई की पोती हैं, जिनका परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में InterContinental होटल और Brooklyn Creamery जैसे बड़े ब्रांड्स का संचालन करता है।

Arjun Tendulkar: सगाई समारोह एक निजी कार्यक्रम था, जिसमें केवल करीबी परिवार और मित्र शामिल हुए। अर्जुन, जो गोवा की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और मुंबई इंडियन्स के लिए IPL में भी खेल चुके हैं, 25 वर्ष के हैं और एक तेज़ गेंदबाज-all rounder के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। अर्जुन ने मुंबई में 2020-21 सत्र में खेलना शुरू किया, बाद में गोवा का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 37 विकेट और 532 रन बनाए हैं।

IMG 20250814 WA0012

Arjun Tendulkar: सानिया चंदोक ने अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखा है लेकिन वह मुंबई की बिजनेस जगत की जानी मानी हस्ती हैं। सानिया चंदोक लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ी हैं और मुंबई में ‘Mr Paws’ नाम के प्रीमियम पेट स्पा और रिटेल स्टोर की संस्थापक और Designated Partner हैं। उनके इस जोड़ से मुंबई के दो प्रतिष्ठित परिवार जुड़ गए हैं और यह जोड़ी भविष्य में एक पावर कपल के रूप में उभरती दिख रही है।