WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Safa Honored Rally : शिवरात्रि पर्व पर शहर में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने निकाली साफा रैली!

गढ़ कैलाश मंदिर पंहुचकर किया अभिषेक!

2823
WhatsApp Image 2024 03 08 At 12.11.09

Safa Honored Rally :शिवरात्रि पर्व पर शहर में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने निकाली साफा रैली!

Ratlam : महाशिवरात्रि के एक दिन पहले गुरुवार को शहर की जवाहर व्यायामशाला परिवार अम्बर ग्रुप द्वारा साफा सम्मान रैली निकाली गई। रैली ने 4 किमी की दूरी 2 घंटे में तय की, रैली में डीजे की धून पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर सैकड़ों की संख्या में युवा केसरिया रंग का साफा बांधकर चल रहें थे।

WhatsApp Image 2024 03 08 at 12.11.08

जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 20 साफा बांधने वाले उस्ताद ने युवाओं को साफा बांधना शुरू किए और दोपहर 12 बजे सम्मान रैली प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर दोपहर 1.45 बजे श्री गढ़ कैलाश मंदिर पर पहुंची। जहां भगवान श्री गढ़ कैलाश का अभिषेक किया गया और महाआरती कर प्रसाद वितरित की गई।

WhatsApp Image 2024 03 08 at 12.11.07

सराफा बाजार में रैली का अभिनन्दन किया गया
साफा रैली का शहर के विभिन्न चौराहों पर स्वागत किया गया। इसी तारतम्य में शहर के चांदनी चौक में युवा व्यवसाई सौरभ छाजेड़ मित्र मंडल के साथ बड़ी संख्या में सराफा व्यापारियों ने साफा रैली का अभिनन्दन किया, जिनमें मुख्य रूप से सौरभ छाजेड, कांतिलाल छाजेड, द्वारकाधीश भंसाली, गौरव कटारिया, कीर्ति बड़जात्या, अंकित जैन, नवदीप मूणत, दीपक भंसाली, कान्हा, उत्तम मूणत, मनीष सोनी, मनोज सिंगावत, भव्य छाजेड, श्रेयांश छाजेड, मोहित भरगट आदि मौजूद थे। इस अवसर छाजेड़ ज्वैलर्स की और से जवाहर व्यायामशाला के खलिफा दौलत जाट को श्रीराम दरबार की चांदी की फ्रेम में बनी हुई कलाकृति स्मृति स्वरुप भेंट की।

WhatsApp Image 2024 03 08 at 12.11.09 1

यह रहें मौजूद
जवाहर व्यायामशाला के खलिफा दौलत जाट के नेतृत्व में निकाली गई साफा सम्मान रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी, सलीम आरिफ,
सुरज जाट, गौरव जाट, अंबर जाट, अभिषेक जाट, राजीव रावत, अश्विनी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहें।