WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Safety Priority : लक्ष्‍मीबाई नगर यार्ड में दो ब्रिजों पर स्‍टील गर्डर के स्थान पर PSC स्लैब डालने से सुरक्षा बढ़ी!

435
WhatsApp Image 2025 01 10 At 19.28.26

Safety Priority : लक्ष्‍मीबाई नगर यार्ड में दो ब्रिजों पर स्‍टील गर्डर के स्थान पर PSC स्लैब डालने से सुरक्षा बढ़ी!

इसके लिए दो बार 6 और 11 घंटे का ब्लॉक लिया गया!

Indore : ट्रेन के संचालन में सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिए पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल कार्य कर रहा है। जरूरत के अनुसार रोड अंडर ब्रिज, ओवर ब्रिज, रेल लाइनों एवं ब्रिजों का मरम्‍मत जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे है। इस क्रम में ब्रिजों पर लगे पुराने स्‍टील गर्डर के स्‍थान पर नए पीएससी स्‍लैब डालने का काम किया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के लक्ष्‍मीबाईनगर स्‍टेशन यार्ड में ब्रिज संख्‍या 98 एवं 99 पर स्‍टील गर्डर एवं स्‍टील चैनल स्‍लीपर डाला गया था। स्‍टील गर्डर एवं स्‍टील चैनल स्‍लीपर में ट्रैक का मेंटेनेंस पर ज्‍यादा ध्‍यान एवं समय देना पड़ता है। इन दोनों ब्रिजों पर पुराने स्‍टील गर्डर एवं स्‍टील चैनल स्‍लीपर को हटाकर पीएससी स्‍लैब डालने का कार्य किया गया। पीएससी स्‍लैब पर बैलास्‍ट ट्रैक डाला गया है। इस कारण ट्रैक एवं ब्रिज के मरम्‍मत की कमी आएगी तथा सुरक्षा की दृष्टि से भी यह अच्‍छा है।

WhatsApp Image 2025 01 10 at 19.28.26 1

ब्रिज संख्‍या 98 पर स्‍लैब डालने के लिए 5/6 जनवरी को 6 घंटे का ब्‍लॉक लेकर 10 स्‍लैब एवं 4 रिटेनर वॉल डाले गए तथा 4 पुराने स्‍टील गर्डर निकाले गए। इसी प्रकार ब्रिज संख्‍या 99 पर पीएससी स्‍लैब डालने के लिए 11 घंटे का ब्‍लॉक लेकर 25 स्‍लैब एवं 10 रिटेनर वॉल डाले गये 10 पुराने स्‍टील गर्डन निकाले गए।

इस तरह दोनों ब्रिजों पर गर्डर निकालने तथा स्‍लैब डालने के लिए गए ये ब्‍लॉक का अधिकतम उपयोग करके ट्रेनों की संरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने का महत्‍वपूर्ण कार्य किया गया। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही ट्रेन संचालन एवं सुरक्षा से जुड़े अ‍न्‍य विभागों समन्‍वय के कारण इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा किया गया।