WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Truck Hits College Bus : कॉलेज बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, एक स्टूडेंट की मौत, 29 घायल!

566
WhatsApp Image 2025 01 10 At 19.11.18

Truck Hits College Bus : कॉलेज बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, एक स्टूडेंट की मौत, 29 घायल!

कॉलेज के 51 स्टूडेंट और प्रोफेसर विजिट से लौट रहे थे, तभी हादसा!

Bhopal : आज दोपहर करीब 2 बजे एक कॉलेज बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह बस को दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में एक स्टूडेंट की मौत हो गई, वहीं दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना शुक्रवार दोपहर में हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्टूडेंट्स को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर 108 एंबुलेंस भी पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

टीआई नीरज वर्मा ने बताया कि, दोपहर 2 बजे के लगभग पीपुल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के 51 बच्चे, 4 स्टॉफ सहित कुल 55 लोग आईआईएसईआर कॉलेज में विजिट कर लौट रहे थे। निफ्ट कॉलेज के पास भौरी में बस क्रमांक नं 04 ZH 3229 को पीछे से ट्रक नंबर RJ 17 GA 8818 के चालक ने टक्कर मार दी है।

WhatsApp Image 2025 01 10 at 19.11.29

बिरसिंहपुर का रहने वाला था मृतक छात्र

इस हादसे में स्टूडेंट विनीत साहू की मौत हो गई। वह बिरसिंहपुर पाली का रहने वाला था। विमल यादव एवं शिवम लोधी गंभीर घायल हैं। जिन्हें पीपुल्स हॉस्पिटल शिफ्ट किया जा रहा है। 29 छात्रों को मामूली चोंटें आई हैं। 13 लोग सुरक्षित है।

ग्रामीण हितेश राठौर ने बताया कि मैं काम पर गया था। दोपहर में अचानक कॉल आया। गांव में एक कॉलेज बस को ट्रक ने टक्कर मार दी है। दर्जनों बच्चे बस में फंसे हैं। मैं तत्काल मौके पर पहुंचा और बच्चों को निकलवाने में मदद की। कई बच्चों की हालत बेहद खराब है, किसी के हाथ तो किसी के पांव टूटे थे। कई बच्चों के सिर में गंभीर चोट दिख रही थी। कुछ के हाथ पांव में कट के निशान भी देखे हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया।

WhatsApp Image 2025 01 10 at 19.11.54

ओवर स्पीड था ट्रक

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक ओवर स्पीड था। बस अपने रास्ते मध्यम गति से चल रही थी। तभी पीछे से ट्रक के ड्राइवर ने जोरदार टक्कर मारी। वह बस को कई मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे के तत्काल बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।