WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Saw The Accident Site : महाराष्ट्र CM के PA मंगेश चिवटे ने घटनास्थल देखा

994
WhatsApp Image 2022 07 19 At 6.53.21 PM 696x380

Khalghat (Dhar) : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के PA मंगेश चिवटे ने आज खलघाट पहुंचकर सोमवार को हुए बस हादसे के मामले में जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल का अवलोकन कर हादसे के बारे में विस्तार से जानकारी ली और मध्यप्रदेश शासन के किए गए बचाव कार्य की सराहना की। उन्होंने CM शिवराज सिंह चौहान प्रति आभार व्यक्त किया कि हरसंभव बचाव कार्य चलाया गया।

WhatsApp Image 2022 07 19 at 6.48.42 PM
उन्होंने कहा कि वास्तव में यह एक दर्दनाक हादसा है। ज्यादातर बस यात्री महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले थे। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया गया पर हम नहीं कर सकते थे। किसी को बचाना संभव होता तो उसकी जान बचा सकते थे! लेकिन, दुर्भाग्य यह कि इस हादसे में हम किसी की जान नहीं बचा पाए। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

मंगेश चिवटे ने बताया कि कल सुबह करीब 11 बजे श्रीकांत पाटिल जी को शिवराज सिंह फोन आया और उन्होंने इस दुर्घटना जानकारी दी। बाद में उन्होंने महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे जी बात की और हादसे के बारे में बताया। महाराष्ट्र की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष से दस लाख रुपए की घोषणा की गई है। मध्यप्रदेश सरकार ने राहत कोष से 4 लाख की घोषणा की और पीएम फंड से दो लाख रुपए मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे।