WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

SDM is Still Absconding: रायकोट रिश्वतकांड में फरार SDM की तलाश जारी, विजिलेंस ब्यूरो ने 24 लाख की रिश्वत लेते SDM के स्टेनो को किया था गिरफ्तार

641
WhatsApp Image 2025 06 16 At 16.12.45

SDM is Still Absconding: रायकोट रिश्वतकांड में फरार SDM की तलाश जारी, विजिलेंस ब्यूरो ने 24 लाख की रिश्वत लेते SDM के स्टेनो को किया था गिरफ्तार

लुधियाना: SDM is Still Absconding: लुधियाना में रायकोट रिश्वतकांड में SDM को लेकर चौथे दिन भी विजिलेंस टीम की तलाश जारी है। इस मामले में 24 लाख रुपए की रिश्वत लेते SDM का स्टेनो गिरफ्तार हुआ था, तभी से SDM फरार हैं और विजिलेंस को उनकी तलाश लगातार जारी है।

रायकोट (लुधियाना) के SDM ऑफिस में 4 दिन पहले विजिलेंस ब्यूरो ने छापा मारकर भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा किया था। गांव सुखाना के दो भाइयों की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई, जिनका आरोप था कि एसडीएम रायकोट और उनके स्टेनो जतिंदर सिंह, जमीन से जुड़े सरकारी काम करवाने के बदले मोटी रकम वसूलते हैं।

छापेमारी के दौरान स्टेनो जतिंदर सिंह को 24.06 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि एसडीएम गुरबीर सिंह मौके से फरार हो गया। ऑफिस की अलमारी से बरामद नकदी के बारे में स्टेनो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

तीन दिन बीतने के बाद भी SDM पकड़ा नहीं जा सका है और विजिलेंस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी है। विजिलेंस इस बात की जांच कर रहा है कि रिश्वत की रकम किन-किन मामलों से जुड़ी थी और इसमें और कौन-कौन कर्मचारी या अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

पंजाब सरकार ने इस कार्रवाई को अपनी जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा बताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।