WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

वरिष्ठ IAS राघवेंद्र सिंह ने प्रमुख सचिव और आयुक्त जनसंपर्क का कार्य संभाला

1607

 

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक बेच के 1997 के वरिष्ठ अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने आज जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त जनसंपर्क का कार्यभार ग्रहण किया।

उन्होंने प्रमुख सचिव का कार्यभार आईएएस शिव शेखर शुक्ला से और आयुक्त जनसंपर्क का प्रभार आईएएस सुदाम खाडे से लिया। इसी के साथ उन्होंने राज्य शासन के प्रचार विंग मध्यप्रदेश माध्यम के एमडी का प्रभार भी संभाला।                  IMG 20211227 WA0099

राघवेंद्र सिंह इसके पहले प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा थे। वे प्रदेश के सबसे बड़े और औद्योगिक शहर इंदौर के कलेक्टर के साथ ही कई जिलों के कलेक्टर और राज्य शासन के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनकी गिनती परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में होती है।

मीडियावाला की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं