WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पत्रकारिता में असाधारण योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

981

पत्रकारिता में असाधारण योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

इंदौर। भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के दौरान वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में उनके असाधारण योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल स्थित महेश श्रीवास्तव के निवास पर जाकर प्रदान किया।

IMG 20250817 WA0033

अपने 65 वर्ष के पत्रकारिता सफर में महेश श्रीवास्तव ने रिपोर्टर से लेकर समूह संपादक तक के पदों पर काम किया है और कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त किए। वे मध्यप्रदेश शासन के आधिकारिक गान *“सुख का दाता सबका साथी”* के रचयिता भी हैं, जिसमें प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक महिमा को खूबसूरती से दर्शाया गया है, जो मध्यप्रदेश की एकता और गौरव को बढ़ाता है।

IMG 20250817 WA0032

स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने अप्रैल माह में आयोजित पत्रकारिता महोत्सव के अवसर पर श्रीवास्तव को यह सम्मान देने की घोषणा की थी। पुरस्कार ग्रहण के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें मध्यप्रदेश की अमूल्य निधि बताया तथा कहा कि उनकी लिखी गई लेखनी आज भी उनके स्मृति पटल पर जीवंत है।

IMG 20250817 WA0034

इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल और संभागीय संयोजक भोपाल संजीव श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।