WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sex Recket: इंदौर के हाई प्रोफाइल रैकेट का भोपाल कनेक्शन

1253

Sex Recket: Bhopal Connection
भोपाल। राजधानी में टूरिस्ट विजा पर विदेशों से लड़कियां लाई जा रही हैा जानकारी के मुताबिक हर महीने करीब 55 लड़कियां विदेशों से देह व्यापार के लिए भोपाल आती हैं। इन्हें वीकएंड शुक्रवार, शनिवार को भोपाल में लाया जाता है। इन लड़कियों को भोपाल के साथ आसपास के जिलों की बड़ी होटलों में रुकवाया जाता है, जहाँ इनके ग्राहक खुद पहुँच जाते हैं। ये जानकारी इंदौर SIT की गिरफ्त में आए बांग्लादेशी लड़कियों के तस्कर मुनीर उर्फ मुनीरुल ने दी।

इंदौर SIT के साथ इंटेलिजेंस भी अपने स्तर पर इस मामले की जाँच कर रही है। मुनीर पर आरोप है कि उसने 5 साल में 200 से ज्यादा बांग्लादेशी लड़कियों को भारत लाकर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेला है। आरोपी मुनीर 200 में से 75 लड़कियों से फर्जी शादियां भी कर चुका है, ताकि उन्हें सुरक्षित लाया जा सके। मुनीर को इंदौर पुलिस ने गुरुवार को सूरत से पकड़ा गया। उसका इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, पुणे, मुंबई और बेंगलुरु में भी लड़कियां की सप्लाई का बड़ा नेटवर्क है। मुनीर लड़कियों को अवैध तरीके से बॉर्डर पार कराकर लाता था।

मुनीर करीब एक साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस को लम्बे समय से उसकी लोकेशन सूरत में मिल रही थी। लोकेशन के बाद सादी वर्दी में पुलिस टीम को सूरत रवाना किया, जहां एक मकान में आरोपी मिल गया। उसे गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया है।

पिछले साल विजय नगर क्षेत्र में ऑपरेशन चलाकर देह व्यापार के संदिग्ध ठिकानों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया था। इसमें देह व्यापार में लिप्त बांग्लादेश की 15 लड़कियों को पकड़ा था। लड़कियों से देह व्यापार कराने के आरोप में सागर उर्फ सैंडो, आफरीन आमरीन व अन्य लोगों को आरोपी बनाया था। उस समय आरोपी मुनीर फरार हो गया था। उसने कई स्थानों पर फरारी काटी। इस दौरान वह बार-बार अपनी सिम बदलता रहा। पुलिस से बचने के लिए वह कॉल करने के लिए एक एप का उपयोग करता था।

फर्जी पहचान पत्र बनवाया
पूछताछ में मुनीर ने पहले बताया कि वह मूलत: बांग्ला देश का रहने वाला है। लेकिन, उसने अपना भारतीय होने के फर्जी दस्तावेज बनवा लिए हैं। उसके मोबाइल की जांच की तो इंटरनेट एप इमो पर घंटी बजने लगी। टीआई ने कॉल उठाया तो उसकी मां से बात हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर मुनीर ने बताया कि वह खुद भी बांग्लादेश से आया है और उसने भारतीय पहचान पत्र बनवा लिया हैं। उसने बांग्लादेश के दलाल बख्तियार व शबाना के नाम बताए जो BSF को चकमा देकर यहां लड़कियों की एंट्री कराते हैं। पिछले दिनों शेल्टर होम से जो लड़कियां भागी थी उसमें भी मुनीर का हाथ है। तीन लड़कियों को राजस्थान, मुंबई और सूरत के दलालों के पास भेज चुका है। आरोपी ने इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के शेल्टर हाउस से जिन तीन लड़कियों को भगाने में मदद की थी। उसने तीनों लड़कियों को कहां रखा है, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।