WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

नीता अंबानी की पार्टी में शाहरुख़ और गौरी में क्यों हुई तीखी बहस

954
WhatsApp Image 2023 04 06 At 6.48.34 PM 696x428

नीता अंबानी की पार्टी में शाहरुख़ और गौरी में क्यों हुई तीखी बहस

कीर्ति कापसे की खास रिपोर्ट

मुंबई: बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे नीता अंबानी की कल्चरल पार्टी में प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर नाच रही है और इसकी धुन पर गौरी थिरक रही है। इसी दौरान वीडियो को देख फैंस को लग रहा है कि गौरी खान और शाहरुख के बीच एक बार फिर प्रियंका बड़े विवाद की वजह बन गई हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, बॉलीवुड के कई कलाकार व अभिनेता शाहरुख खान भी कुछ दिनों पहले नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर पहुंचे थे। इस इवेंट पर शाहरुख खान ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी और सबका दिल जीत लिया। शाहरुख खान इस इवेंट पर काफी देर तक रुके थे और अपने साथी कलाकारों के साथ जमकर एन्जॉय किया।

इस इवेंट में शाहरुख के अलावा कई सारे बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारें भी मौजूद रहे थे, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी थे। साथ ही शाहरुख का पूरा परिवार पत्नी गौरी खान और बच्चे आर्यन और सुहाना भी थे।

WhatsApp Image 2023 04 06 at 7.02.58 PM

ऐसे में पार्टी में हंगामा होना तय था, क्योंकि कहा जाता है कि प्रियंका हमेशा ही शाहरुख और गौरी के बीच आ जाती हैं। तो हुआ कुछ ऐसा कि, किंग खान का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जो इसी इवेंट का है। इस वीडियो में किंग खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ तीखी बहस करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस का अंदाजा है कि प्रियंका की वजह से यह लड़ाई हुई है।

WhatsApp Image 2023 04 06 at 7.02.58 PM 1

बता दें नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर शाहरुख खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी परफॉर्म करने के लिए फ्लोर पर चढ़ी थीं। देसी गर्ल ने रणवीर सिंह के साथ डांस किया था। जब प्रियंका चोपड़ा फ्लोर पर रणवीर सिंह के साथ डांस कर रही थीं, तब गौरी खान उन्हें देखकर थिरक रही थीं।

ऐसा माना जा रहा है कि किंग खान को यही पसंद नहीं आया, जिस कारण वो गौरी खान के साथ भिड़ गए। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच चली आ रही कोल्ड वॉर के बारे में तो हम सब जानते ही हैं। बैसे तो दोनों साथ में कई सारी फिल्में कर चुके हैं परंतु अब दोनों के बीच ऐसी भयंकर लड़ाई है कि कभी कभी साथ तो दूर की बात है एक दूसरे के बारें में बात भी नहीं करते हैं।