WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Shivraj Singh Reincarnation : शिवराज सिंह चौहान ही पूर्व जन्म में टंट्या मामा रहे

प्रदेश सरकार के मंत्री कमल पटेल ने दोनों में कई समानता बताई

1193
WhatsApp Image 2021 11 29 At 4.47.08 AM 696x366

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

Khargone : मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में उनकी ही सरकार के कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने सनसनीखेज बात कही। उन्होंने कहा कि टंट्या मामा का पुनर्जन्म (Tantya Mama Reincarnation) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मामा शिवराज सिंह चौहान के रूप में हुआ है। खरगोन जिले के भीकनगांव में टंट्या मामा की गौरव यात्रा के मंच से शिवराज सरकार के कृषि मंत्री और किसान नेता कमल पटेल ने टंट्या मामा के विषय में बताते हुए बोले कि एक क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा थे, दूसरे हमारे मामा शिवराज सिंह है।

उन्होंने कहा कि टंट्या मामा का जन्म 1842 मैं हुआ और 47 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में यह माना जाता है कि पुनर्जन्म होता है। एक मामा 1842 हुए और दूसरे मामा शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में हुए। कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि टंट्या मामा भी दुबले-पतले थे, हमारे मुख्यमंत्री भी दुबले -पतले हैं। इसलिए उन्हें भी मामा कहते हैं।

टंट्या मामा भी कन्याओं का विवाह कराते थे ,हमारे मामा भी कन्याओं का विवाह कराते हैं। टंट्या मामा बड़े लोगों को लूटकर गरीबों में बांट देते थे। लेकिन, हमारे मामा लूट नहीं रहे हैं बल्कि बड़े लोगों पर टैक्स लगाकर उसे गरीबों में बांटते है। उन्होंने कहा कि इसलिए टंट्या मामा का पुनर्जन्म शिवराज सिंह चौहान के रूप में हुआ है।