WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Shortage of Passengers : आज फिर इंदौर से 10 उड़ान निरस्त

लगातार उड़ाने निरस्त हुई तो कुछ उड़ानें स्थाई बंद होंगी

1046
WhatsApp Image 2022 01 16 At 6.09.35 AM 696x452

Indore : हवाई यात्रियों की लगातार घटती संख्या के कारण उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। आज फिर इंदौर से जाने और आने वाली 10 उड़ान निरस्त (10 Flight Canceled) की गई। यात्रियों की कमी के कारण नुकसान से बचने के लिए एयरलाइंस उड़ानों को निरस्त कर रही हैं। रोजाना उड़ानों के निरस्त होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि जल्द अगर स्थिति नहीं सुधरती है तो एयरलाइंस इन्हें स्थायी तौर पर भी निरस्त (Permanently Revoked) करने का फैसला ले सकती हैं।

कोरोना की तीसरी लहर के दौरान लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते कई राज्यों ने अपने यहां सख्ती बढ़ा दी है। कोरोना का डर और यात्रा के दौरान सख्त नियमों के कारण लोग यात्रा करने से बचने लगे हैं और सिर्फ जरूरी कामों के लिए ही निकल रहे हैं। इसके कारण यात्री संख्या में काफी गिरावट आई है।

यात्री कम होने पर एयरलाइंस के लिए उड़ानों का संचालन करना घाटे का सौदा (Operating Flights Loss Deal) साबित होता है, जिससे बचने के लिए एयरलाइंस उड़ानों को निरस्त कर रही है। आज इंदौर से चलने वाली उड़ानों में सुबह 6.40 बजे अहमदाबाद से इंदौर आने वाली, 7.25 बजे चेन्नई से, 8.15 बजे हैदराबाद से, शाम 7 बजे दिल्ली से आने वाली उड़ान के साथ ही सुबह 6.20 बजे इंदौर से हैदराबाद, 6.35 बजे अहमदाबाद, 6.55 बजे लखनऊ, 7.30 बजे दिल्ली, 8 बजे चेन्नई और 8.40 बजे जबलपुर जाने वाली उड़ानों को निरस्त किया गया है। शाम तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। उड़ानों के निरस्त होने के कारण आज भी सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थायी बंद हो सकती हैं कुछ उड़ान

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Travel Agent Association of India) के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि लगातार यात्री संख्या कम होने के चलते एयरलाइंस को रोजाना उड़ानों को निरस्त करना पड़ रहा है। ऐसा करने पर एयरलाइंस का कैंसिलेशन रेट (Airlines Cancellation Rate) बढ़ता है और यात्रियों का भरोसा एयरलाइंस के प्रति कम होता है, जिससे वे एयरलाइंस की उड़ानों में बुकिंग करवाने से बचने लगते हैं। इससे कंपनी का साख भी खराब होती है।