WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान: मध्यभारत प्रांत की ऑडिट रिपोर्ट का लोकार्पण समारोह

878
WhatsApp Image 2022 09 12 At 1.54.59 PM 696x355

चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

भोपाल/इटारसी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान मध्यभारत प्रांत की अंकेक्षण प्रतिवेदन (ऑडिट रिपोर्ट) का लोकार्पण समारोह, समाज सेवा न्यास भोपाल में संत श्री अभय महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र व प्रांतीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह में प्रान्त, विभाग, जिला, निधि समर्पण अभियान के अभियान प्रमुख व निधि प्रमुख उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी गोपाल सोनी ने बताया कि निधि समर्पण अभियान में पूरे मध्यभारत प्रान्त से 60 करोड़ 3 लाख रुपये का निधि समर्पण श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या को किया गया है।

भोपाल महानगर से सर्वाधिक 12 करोड़ रुपये निधि समर्पित की गई। श्री सोनी ने इसके लिए सभी रामभक्तों का आभार व्यक्त किया।