WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

SSP Back Water: हजारों एकड़ खेत टापू में हुए तब्दील

फसलें बर्बादी की कगार तक पहुंची, शासन ने वादा कर आज तक नही बनाया गांव में पुल

984
WhatsApp Image 2022 09 12 At 3.10.17 PM 696x362

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी: ग्राम बगूद के खेतो में भराया सरदार सरोवर के बैक वाटर का पानी, हजारो एकड़ के खेत टापू में हुए तब्दील, 137 मीटर पानी में है ऐसा हाल तो 139 मीटर में क्या होगा, गांव की सड़के पानी में डूबी, खेत पर जाना हुआ मुहाल, फसले बर्बादी की कगार पहुंची, शासन ने वादा कर आज तक नही बनाया गांव में पुल

Badwani: बड़वानी के कई गांव की फसले इस बार भी बर्बादी की कगार पर है। सरदार सरोवर का पानी 137 मीटर भरा गया है और 139 मीटर पानी भरा जाना है। अभी गांव की सभी सड़के पानी में डूब चुकी है। किसानो को गले गले तक पानी से होकर खेतो में जाना पड़ रहा है। जीव जंतु का डर अलग सताता है। खेतो में काम करने से मजदुर इंकार कर रहे है। ऐसे में तैयार फसल भी किसान नही काट पा रहे है और पिछले साल की तरह इस साल भी उनकी फसल बर्बादी की कगार पर है।

ग्राम बगूद क्षेत्र के किसान सालो से पुल की मांग कर रहे है लेकिन वादा करने के बाद भी आज तक सरकार नें इस ओर ध्यान नही दिया है। गांव के उपसरपंच बताते है कि सरकार ने उनसे वादा किया था कि गांव में पुल बना कर देंगे लेकिन आज तक इस पर कोई काम शुरु नही हुआ है जबकी किसानो की हजारो एकड़ की फसले खराब हो रही है।
इस समय केले, मक्का और गन्ने की फसल तैयार है मगर लाने ले जाने के लिए साधन खेतों तक नही पहुँच पा रहा है।

गांव के संजय जाट बताते है कि उनकी 50 एकड़ की जमीन पर केले की फसल तैयार है लेकिन गले गले तक पानी भरे होने से मजदूर काम नही कर रहे है और पानी में गाड़ी जाने का तो सवाल ही पैदा नही होता। हमारे खेत तो टापू में बदल गये है। पिछले साल पुरी फसल नष्ट हो गई थी। इस बार भी एसे ही आसार नजर आ रहे है। क्षेत्र में अगर जल्द ही पुल नही बना तो हम बर्बाद हो जाएंगे।
बगूद गांव के किसान रमेश यादव का कहना है कि उनके पास दो सौ एकड़ जमीन पर मक्का की फसल लगी हुई। अभी सरदार सरोवर में 137 मीटर पानी भरा है उसी में खेत टापू बन गये है।

139 मीटर में पुरे खेत ही डूब जाएंगे। वही सरकार ने वादा किया था कि जल्द गांव में पुल बना कर देंगे लेकिन आज तक पुल नही बनाया गया है। हमारी पुरी फसल खत्म होने की स्थिति में है लेकिन सरकारी तंत्र को इससे कोई मतलब नही है, किसी का क्या नुकसान हो रहा है?