WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

मध्य प्रदेश में कल से ठण्ड की विदाई के संकेत

कश्मीर और लद्दाख में ज़बरदस्त बर्फ़बारी 

1029

मध्य प्रदेश में कल से ठण्ड की विदाई के संकेत

दिनेश सोलंकी की ख़ास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग को छोड़कर शेष मध्य प्रदेश में ठण्ड अब विदाई की मुद्रा में आ गई है। उत्तरी भाग में तीन दिन बाद इसका असर हो सकता है। ग्वालियर संभाग में अगले सप्ताह बारिश की भी सम्भावना है। पश्चिमी बादलों का रुख मध्य प्रदेश में हलके कदम रख रहा है जिससे ठंडी हवाएं चल रही हैं।

कश्मीर और लद्दाख में इस समय ज़बरदस्त बफबारी का आलम है जबकि हिमांचल में कल से बारिश और बर्फ़बारी का रूप देखने को मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में गहरे बादल छाएंगे, बारिश [मावठे] की भी हो सकती है। कश्मीर में न्यूनतम पारा माईनस 8 और लद्दाख में माइनस 22 चल रहा है। शिमला में माइनस 3 जबकि उत्तराखंड में 1 है।

केरल तेलंगाना में अधिकतम पारा 30, तमिलनाडु, आंध्रा में 29 और कर्णाटक में 28 चल रहा है। मुंबई में मौसम साफ़ है यहाँ अधिकतम पारा 28 डिग्री है।