WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sonam Also had a Broken Relationship : राजा से पहले धार में हुआ था सोनम का रिश्ता, पत्रिका में था खतरा!

1283
WhatsApp Image 2025 06 18 At 17.43.44

Sonam Also had a Broken Relationship : राजा से पहले धार में हुआ था सोनम का रिश्ता, पत्रिका में था खतरा!

मयंक और सोनम के 25 गुण मिल गए थे, किंतु पंडित ने शादी को बताया था खतरा!

Indore : राजा रघुवंशी से सोनम का पहला रिश्ता नहीं था। इससे पहले धार के मयंक रघुवंशी से सोनम की शादी की बात चली थी। दोनों के 25 गुण भी मिल गए थे। बात लगभग पक्की हो गई थी, कि एक ज्योतिष ने मयंक के परिवार को कुछ ऐसा बताया, जिससे यह रिश्ता टूट गया। बात डेढ़ साल पुरानी है। धार शहर से सोनम रघुवंशी के लिए एक रिश्ता आया। यह परिवार एक बिजनेसमैन था।

नानेवाड़ी में रहने वाले कारोबारी हरीश रघुवंशी के बिजनेसमैन बेटे मयंक रघुवंशी का यह रिश्ता था। मयंक के मामा ने ही सोनम के बारे में उन्हें बताया था। फिर दोनों परिवारों के बीच बात बढ़ी। आपस में मिले, फिर गुणों का मिलान हुआ। मयंक और सोनम के 25 गुण मिल गए। परिवार इससे खुश हो गया था। शादी की तारीख निकाली जाने लगी।

इस बीच मयंक के परिवार ने अपने पंडित को सोनम और मयंक की कुंडली दिखाई। उसे देखकर मयंक के परिवार के जानकार पंडित ने कहा कि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलेगा। कुछ अनहोनी हो सकती है। मयंक और आपके परिवार को इससे नुकसान होगा। साथ ही यह रिश्ता आपको गंभीर स्थिति में भी डाल सकता है।

पंडित के मुंह से ऐसी बात सुनकर मयंक और उसका परिवार सन्न रह गया। उन्होंने खूब सोचा और फिर रिश्ते के लिए मना कर लिया। इसके बाद फरवरी में सोनम का रिश्ता राजा रघुवंशी से हुआ, फिर जो कुछ राजा के साथ हुआ वो जगजाहिर है। मयंक को जब राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के शामिल होने की बात पता चली, तो वह भी हैरान रह गया। उसने कहा ‘शुक्र है मैं बच गया। नहीं तो आज राजा की जगह मैं हो सकता था। मुझे तो पंडित जी ने बचा लिया। लेकिन, मैं चाहता हूं कि राजा के परिवार को न्याय जरूर मिले।’