WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

बेंगलुरु की सोफी डिवाइन टूर्नामेंट का पहला शतक बनाने से चूकी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराया

747
WhatsApp Image 2023 03 18 At 11.04.21 PM 696x774

बेंगलुरु की सोफी डिवाइन टूर्नामेंट का पहला शतक बनाने से चूकी

मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग में शनिवार के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने 15.2 ओवर में 8 विकेट से जीत हासिल कर ली।बेंगलुरु की सोफी डिवाइन टूर्नामेंट का पहला शतक बनाने से चूक गईं। वह 36 बॉल में 99 रन बनाकर किम गार्थ की बॉल पर कैच आउट हुईं। यह WPL का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

मंधाना-डिवाइन ने दिलाई आक्रामक शुरुआत
189 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों ने एश्ले गार्डनर के ओवर में 24 और तनुजा कंवर के ओवर में 18 रन बनाए। उनकी आक्रामकता के बाद टीम का स्कोर 6 ओवर में बगैर नुकसान के 77 रन हो गया।मंधाना और डिवाइन ने 9.2 ओवरों में 125 रन जोड़े। मंधाना 37 रन बनाकर स्नेह राणा की बॉल पर आउट हुईं। एलिस पेरी 19 और हीथर नाइट 22 के स्कोर पर नाबाद रही।

वॉल्वार्ट ने लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ी
गुजरात की ओपनर लौरा वॉल्वार्ट ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी जड़ी। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए सब्बिनेनी मेघना के साथ 63 और एश्ले गार्डनर के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। वह 17वें ओवर में श्रेयांका पाटिल की बॉल पर कैच आउट हुईं।

वॉल्वार्ट से पहले मेघना 31 और सोफिया डंकली 16 रन बनाकर आउट हुईं। एश्ले गार्डनर ने 26 बॉल पर 41 रन की आतिशी पारी खेली। हरलीन देओल 12 और दयालन हेमलता 16 रन के स्कोर पर नाबाद रहीं। दोनों ने पारी के आखिरी ओवर में 22 रन बनाए।

पावरप्ले में गंवाया एक विकेट
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात जायंट्स को सोफिया डंकली और लौरा वॉल्वार्ट ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। तीसरे ओवर में डंकली आउट हो गईं। उन्हें सोफी डिवाइन ने पवेलियन भेजा। उनके बाद वॉल्वार्ट ने सब्बिनेनी मेघना के साथ पारी आगे बढ़ाई और पावरप्ले में कोई और विकेट नहीं जाने दिया। टीम ने 6 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए।

संक्षिप्त स्कोर:
गुजरात जायंट्स: 20 ओवर में 4 विकेट पर 188 (लौरा वोल्वार्ड्ट 68, एशले गार्डनर 41; श्रेयंका पाटिल 2/17)।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 15.3 ओवर में 2 विकेट पर 189 रन (सोफी डिवाइन 99, स्मृति मंधाना 37)।