WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update:MP में और 3 दिन बादल- बारिश का असर, 21 मार्च से बढ़ने लगेगा तापमान 

आज उत्तर-पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश का धमाल

2421

Weather Update:MP में और 3 दिन बादल- बारिश का असर, 21 मार्च से बढ़ने लगेगा तापमान

दिनेश सोलंकी की ख़ास रिपोर्ट

अभी भी दक्षिण अफ्रीका से चलकर अरब देशों से गुज़रते हुए बादल भारत के उत्तर-पश्चिम से प्रवेश कर उत्तर-पूर्व-दक्षिण दिशा की ओर फैलते हुए उत्तर-पूर्व से बाहर हो रहे हैं। ये चक्र अगले तीन दिन और चलने की सम्भावना है। आज उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश की सम्भावना बहुत रहेगी।

इधर कश्मीर, लद्दाख, हिमांचल, उत्तराखंड में 30 मार्च तक बारिश बर्फ़बारी की सम्भावना है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक चला गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में भी अगले तीन से चार दिन तक बादल-बारिश की सम्भावना रहेगी। मुंबई में अगले 36 घंटों में बारिश की सम्भावना है।

मध्य प्रदेश में अभी तीन दिन तक बादल बारिश तो कहीं कहीं ओलो की स्थिति बनी रहेगी। तीन बाद तापमान में वृद्धि होना शुरू हो जाएगी।