WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Spectacle Politics : भाई ने बहन के बालों से चश्मा निकालकर कौनसा अपराध किया!

CM ने मुद्दे को सवाल बनाकर कांग्रेस की तरफ उछाला

967
CM's Big Announcement

Bhopal MP: रैगांव विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान की एक घटना राजनीति में वाकयुद्ध का कारण बन गई। मुख्यमंत्री के सभा मंच पर BJP उम्मीदवार प्रतिमा बागरी के बालों में फंसा चश्मा खनिज मंत्री ने निकाला था। चार दिन पहले की इस घटना पर बुधवार को रैगांव में खुद CM शिवराजसिंह ने कांग्रेस पर हमला किया। कहा कि कांग्रेसी घटना का VDO वायरल करके मंत्री का पुतला जला रहे हैं। एक भाई ने अपनी बहन प्रतिमा के बालों में फंसा चश्मा निकालकर क्या कोई अपराध किया है! कांग्रेसी हमारी बेटी को अपमाननित कर रहे हैं।

कांग्रेस ने जिस VDO को लेकर भाजपा पर सवाल दाग रहे थे, उस पर अब भाजपा ने ही कांग्रेस से सवाल पूछ लिया। शिवराजसिंह ने कहा कि ये अपमान प्रतिमा का नहीं, पूरे रैगांव की बेटियों है। इसका बदला लेना होगा। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आप सभी को इसके लिए चुनाव की कमान खुद हाथ में लेनी होगी।

इस मामले पर प्रतिमा बागरी ने कहा कि कांग्रेस ने मर्यादा को तार-तार कर दिया।
BJP उम्मीदवारी प्रतिमा बागरी ने मंच से कहा कि कांग्रेस ने संबंधों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। भाजपा एक परिवार है। इसमें बहन-बेटी को स्नेह मिलता है, पर कांग्रेसी इसे नहीं समझते। भाई-बहन के रिश्ते को नहीं समझते है। बहुत ओछी मानसिकता है, क्योंकि वहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता। मुझे तो लगता है कि कांग्रेस में माताएं-बहनें काम कैसे करतीं होंगी!
बागरी ने यह कहा कि कांग्रेस के लोगों की मानसिकता बहुत ओछी है। उनकी इस हरकत का जवाब आपको अपनी इस बेटी को अपना स्नेह वोट देकर देना होगा। आपकी इस बेटी का कांग्रेस ने समाज में अपमान किया है, उसका जवाब देना होगा।