WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Sri Mahakal Lok : उज्जैन में लोकार्पण उत्सव शुरु, कैलाश खेर की प्रस्तुति 11 को!

स्वर्गलोक सा नजारा है 'श्री महाकाल लोक' का, पूरा शहर उत्सवी माहौल में!

1554
WhatsApp Image 2022 10 09 At 10.17.25 AM 696x392

Sri Mahakal Lok : उज्जैन में लोकार्पण उत्सव शुरु, कैलाश खेर की प्रस्तुति 11 को!

Ujjain : श्री महाकाल लोक पूरी तरह सज गया। इसे देखने का अपना अलग ही अनुभव है। इसके लोकार्पण की तैयारियां भी लगभग पूरी हो गई। यहां का नजारा स्वर्गलोक से कम नहीं है। यहां उत्सव की भी शुरुआत हो गई। शिप्रा के किनारे कार्यक्रम भी होने लगे, जिसकी पूर्णाहुति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण के साथ ही होगी। इन कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाली दिग्गज हस्तियां हैं। श्री महाकाल लोक पर बनने वाला स्तुति गान भी तैयार हो गया, जो 11 सितंबर को PM के सामने रिलीज होगा।

WhatsApp Image 2022 10 09 at 10.17.26 AM
प्रधानमंत्री श्री महाकाल लोक स्तुति गान की भी लॉन्चिंग करेंगे। PM जैसे ही महाकाल लोग गान की लॉन्चिंग करेंगे उसके बाद से ही तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे सुना और देखा जा सकेगा! इस गाने को कैलाश खेर ने आवाज दी है। स्तुति गान की लॉन्चिंग के दौरान कैलाश खेर की लाइव प्रस्तुति भी होगी। इस दौरान एक मंदिर पर शूट की गई शार्ट फ़िल्म भी रिलीज होगी।
11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण
नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर ठीक शाम साढ़े 5 बजे उज्जैन पहुचेंगे और अमृत सिद्धि योग में महाकाल का पूजन करेंगे। उसके बाद श्री महाकाल लोक का निरीक्षण कर नंदी द्वार से लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के बाद मां शिप्रा नदी किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड पर मौजूद जनसभा को संबोधित करेंगे।

WhatsApp Image 2022 10 09 at 10.40.51 AM
रंगारंग कार्यक्रम शुरू
उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण से चार दिन पहले रंगारंग कार्यक्रम शुरू हो गए। गुरुवार से सांस्कृतिक कार्यक्रम होने लगा। शुक्रवार शाम 1500 दीपक जलाए गए और रामलीला का आयोजन हुआ। रामघाट पर महाआरती के साथ कलाकारों ने कालबेलिया नृत्य व लालटेन उत्सव प्रस्तुति दी। इसके साथ ही शास्त्री नगर ग्राउंड में भगवान शिव पर आधारित लेजर शो व लाइट एंड साउंड महाकाल गाथा महानाट्य आयोजन किया गया।
आज शरद उत्सव व महाकाल गाथा महानाट्य
मां शिप्रा नदी के घाट पर महाआरती, 1500 दीपो को रोशन करने के साथ महाकाली व शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। वहीं शास्त्री नगर ग्राउंड में शिव-गणेश स्तुति व महाकाल गाथा महानाट्य होगा।

WhatsApp Image 2022 10 09 at 10.40.52 AM
सोमवार को फूलों की होली और फाग उत्सव
शिप्रा नदी के घाट पर महाआरती, 1500 दीपों को रोशन करने के साथ फूलों की होली व फाग उत्सव मनाया जाएगा तो वहीं दशहरा मैदान ग्राउंड में प्रसिद्ध गायक कलाकार सोनू निगम प्रस्तुति देंगे व महादेव लेजर शो दिखाया जाएगा।
मंगलवार को लोकार्पण और कैलाश खेर की प्रस्तुति
मां शिप्रा नदी के घाट पर महाआरती, 1500 दीपों को रोशन करने के साथ ही घाट पर महाकाल लोक उत्सव लाइव स्क्रीनिंग होगी। शाम 6 बजे प्रधानमंत्री मोदी महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे और उसके बाद कार्तिक मेला ग्राउंड में जनसभा आयोजित कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी।