WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Suicide After Divorce : पत्नी से तलाक के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की!

तीन माह पहले लव मैरिज की थी, पहले भी दो बार ऐसी कोशिश की थी!

731
WhatsApp Image 2025 05 07 At 13.59.12 90b2ea52

Suicide After Divorce : पत्नी से तलाक के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की!

Indore : लव मैरिज में कई बार सामंजस्य नहीं बैठ पाने के चलते विवाद और मारपीट की स्थिति बन जाती है। यही विवाद हत्या और आत्महत्या का रूप धारण कर लेता है। ऐसा ही एक मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र में सामने आया। युवक ने तीन महीने पहले ही लव मैरिज किया था। कुछ दिन बाद विवाद के चलते पत्नी ने तलाक ले लिया। तलाक से परेशान युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस के अनुसार, गोमा की फेल में रहने वाला राजकुमार पिता गुलशन पाटील ने आत्महत्या की है। राजकुमार के जीजा रवि ने बताया कि बीती रात बत्ती गुल थी। इसी दौरान सभी ने साथ बैठकर भोजन किया, इसके बाद राजकुमार पहली मंजिल पर बने कमरे में गया। सोमवार रात घर पर लाइट नहीं थी। राजकुमार को छोड़ घर के बाकी सदस्य घर के बाहर बैठे थे। लाइट आते ही घर के लोग अंदर गए तो वहां राजकुमार फंदे पर लटका मिला। उसे परिजन तुरंत एमवाय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार निजी ऑफिस में काम करता था।

पहले भी दो बार कर चुका प्रयास
उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर स्कीम नंबर 78 में रहने वाली युवती से तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दो बार आपसी विवाद के चलते राजकुमार ने आत्महत्या का प्रयास किया था। दोनों का कोर्ट के माध्यम से तलाक भी हो गया था। राजकुमार के माता-पिता रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने खरगोन गए थे, इसलिए वह बहन और जीजा के घर रुका था। राजकुमार इकलौता बेटा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।