WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Suicide By Pretending to be a Woman : महिला बनकर फंदे पर लटका मिला छात्र, अब तक राज नहीं खुला!

1079
WhatsApp Image 2024 05 19 At 09.04.44

Suicide By Pretending to be a Woman : महिला बनकर फंदे पर लटका मिला छात्र, अब तक राज नहीं खुला!

आत्महत्या के इस अजीब मामले को लेकर अब तक कोई सबूत सामने नहीं आया!

Indore : यहां एक छात्र का तीन दिन पुराना शव फंदे पर लटका मिला। इलाके में बदबू आने पर लोगों की शिकायत पर जब कमरे को खोला गया तो डीकम्पोज शव मिला। आत्महत्या करने वाला छात्र बीएससी सीएस की पढ़ाई कर रहा था। अजब बात यह कि छात्र ने हाथ में चूड़ी और साड़ी पहनकर फांसी लगाकर आत्महत्या की। शव के पास खून के धब्बे मिलने से मामला संदिग्ध लग गया है। युवक ने आत्महत्या या हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की आशंका से इंकार नहीं किया। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक खंडवा नाका क्षेत्र के संत नगर की मल्टी में किराए से रहने वाले पुनीत पिता त्रिभुवन का फांसी पर लटका शव बरामद किया गया। भंवरकुआ थाना क्षेत्र स्थित संतनगर में 21 वर्षीय इस युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक खंडवा नाका क्षेत्र के संतनगर की मल्टी में किराए पर छात्र पुनीत रहता था। उसके पिता का नाम त्रिभुवन है। पुलिस ने छात्र का फांसी पर लटका शव बरामद किया। युवक ने तीन दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

एडिश्नल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि मृतक रायसेन का रहने वाला था। वह पिछले तीन साल से इंदौर में रहकर महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था। वहीं, एडिश्नल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि मृतक ने 2 दिन पहले अपनी मां से बात भी की थी। जानकार बताते हैं कि पुनीत काफी खुश मिज़ाज लड़का था।

आत्महत्या का खुलासा नहीं हुआ

उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने बताया कि जब बॉडी नीचे उतारी तो उसके हाथ में चूड़ी थी और वह साड़ी पहने हुए था। हालांकि, अब तक आत्महत्या का खुलासा नहीं हो सका है। बहरहाल यह चर्चा का विषय है कि मृतक ने चूड़ी और साड़ी क्यों पहनी, जिसकी जांच में पुलिस जुटी है।