WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Suicide : बीमारी से परेशान इंदौर में TI ने खुदकुशी की

1549
Sucide :
Sucide :

Suicide : बीमारी से परेशान इंदौर में TI ने खुदकुशी की

Indore : पुलिस के रेडियो कंट्रोल रूम में पदस्थ एक निरीक्षक (TI) पुष्पेन्द्रसिंह राणा ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या( Suicide)कर ली। वे कई साल से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और इस कारण वे अवसाद (Dipression) में भी आ गए थे। उन्होंने 14 अक्टूबर को MIG स्थित अपने घर में सल्फास की गोली खा ली थी। उन्हें तत्काल CHL Hospital में भर्ती कराया गया। लेकिन, इलाज के दौरान बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

Suicide 1
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेज दिया। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि बीमारी के अलावा आत्महत्या(Suicide )का कोई और कारण तो नहीं था।

Suicide
Suicide

Also Read :Lakhimpur Repeat : भोपाल में Durga Visarjan भीड़ पर कार चढ़ाई

इंदौर रेडियो कंट्रोल रूम में कार्यरत TI पुष्पेंद्रसिंह राणा की उम्र 51 साल थी और वे आष्टा के रहने वाले थे।
बताया गया कि उन्हें 2002 से Heart की समस्या थी। इसके अलावा उनको और भी कई बीमारियां थीं, जिस वजह से वे डिप्रेशन में थे। रेडियो SP सुनील राजोरा ने बताया कि पुष्पेंद्र सिंह राणा का डेढ़ माह पहले तबादला भी हो गया था। इसे लेकर भी वे तनाव में थे। बाद में उन्होंने तबादला निरस्त भी करवा लिया था। इसके बाद उन्हें रेडियो कंट्रोल के दफ्तर में पदस्थ किया गया था।