WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Summer Vacation Extend: स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई गई, अब 1 जुलाई को खुलेंगे!

स्कूली शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करके जानकारी दी, प्राइवेट स्कूलों के बारे में स्पष्ट नहीं!

2767

Summer Vacation Extend: स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई गई, अब 1 जुलाई को खुलेंगे!

 

Bhopal : मध्यप्रदेश में स्कूली बच्चों के लिए ये नई खुशखबरी है। प्रदेश में भीषण गर्मी अपना कहर ढा रही है। इसके चलते अब गर्मियों की छुट्टी बढ़ा दी गई। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया। अभी तक 20 जून तक के लिए स्कूलों की छुट्टियां थीं। अब इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब 1 जुलाई 2023 से सभी विद्यालय नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगे। शिक्षा मंत्री ने इस आशय का ट्वीट करके भी फैसले की जानकारी दी। ये आदेश क्या प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा यह स्पष्ट नहीं किया गया।

 

गर्मी को देखते हुए सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने का निर्णय लिया है। कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे और कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगी। कक्षा पांचवी की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगी।

इस बार मानसून में देरी और भीषण गर्मी के कहर के कारण ये फैसला लिया गया है। ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि अगर इसके बाद भी मौसम में सुधार नहीं होता है तो इन छुट्टियों को और आगे तक बढ़ाया जा सकता है।