WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Terrorist Rauf Azhar:Operation Sindoor में मारा गया आतंकी रऊफ अजहर, कंधार प्लेन हाईजैक का था मास्टरमाइंड

1241

Terrorist Rauf Azhar: Operation Sindoor में मारा गया आतंकी रऊफ अजहर, कंधार प्लेन हाईजैक का था मास्टरमाइंड

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानो पर मिसाइल स्ट्राइक किया था। अब इस ऑपरेशन से जुड़ी सबसे  बड़ी खबर सामने आई है। ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी रऊफ अजहर की हमले में मौत हो गई थी। रऊफ असगर IC-814 का मास्टरमाइंड था।

24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814, जो काठमांडू (नेपाल) से दिल्ली जा रही थी, को 5 नकाबपोश आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया। विमान में 176 यात्री और 15 क्रू मेंबर सवार थे। यह भारतीय इतिहास की सबसे लंबी और भयावह हाईजैक घटनाओं में से एक है, जो 7 दिनों तक चली थी। हाईजैकर्स ने विमान को अमृतसर, लाहौर, दुबई, और अंत में अफगानिस्तान के कंधार ले गए, जहां उस समय तालिबान का शासन था।

विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। भारतीय वायुसीमा में प्रवेश करते ही आतंकवादियों ने कॉकपिट पर कब्जा कर लिया और पायलट को बंदूक की नोक पर विमान को काबुल ले जाने का आदेश दिया। लाहौर में पाकिस्तानी अधिकारियों ने अनुमति के बिना लैंडिंग की अनुमति दी और ईंधन भरा गया। इसके बाद विमान दुबई पहुंचा, जहां 27 यात्रियों (महिलाएं और बच्चे) और रूपिन कात्याल की मृत देह को उतारा गया। कात्याल की हाईजैकर्स के साथ झड़प में हत्या कर दी गई थी।