WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

The Big Bang Theory Controversy: कुणाल नायर पर फूटा जया बच्चन का गुस्सा, बोली उसे पागलखाने भेजने की जरूरत !

1280

टीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के शो द बिग बैंग थ्योरी के एक एपिसोड को लेकर हंगामा मच गया है। इसी शो के एक एपिसोड में माधुरी दीक्षित पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

यह मामला तब सामने आया जब राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार ने नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा। अब एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है और ‘द बिग बैंग थ्योरी’ ऐक्टर कुणाल नायर को जमकर खरी खोटी सुनाई है। जया बच्चन ने बेहद गुस्से में कहा, ‘क्या ये कुणाल नायर पागल हैं? उसकी बहुत गंदी जुबान है। उसे पागलखाने भेजने की जरूरत है। उनके परिवार से पूछा जाना चाहिए कि वे उनकी टिप्पणी के बारे में क्या सोचते हैं।


कुणाल नायर के कमेंट पर सिर्फ जया बच्चन ही नहीं एक्ट्रेस दीया मिर्जा और एक्ट्रेस से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने भी नाराजगी जताई है। दीया मिर्जा ने कहा कि यह अपमानजनक है। वहीं, उर्मिला मातोंडकर ने कहा, ‘मुझे एपिसोड की जानकारी नहीं है, इसलिए मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, लेकिन अगर यह सच है तो यह बहुत ही अपमानजनक है। यह छोटी सोच को दर्शाता है। इस तरह की कॉमेडी फनी नहीं है।


दरअसल, ‘बिग बैंग थ्योरी’ में ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित के बीच बेहद भद्दी तुलना की गई है। शो के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में जिम पार्सन्स शेल्डन कूपर का किरदार निभाते हैं, जो ऐश्वर्या राय की तुलना माधुरी दीक्षित से करता है। एपिसोड के एक दृश्य में, वह ऐश्वर्या को ‘गरीब आदमियों की माधुरी दीक्षित’ कहते हैं, तब राज (कुणाल नायर) नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि ऐश्वर्या राय देवी हैं और उनकी तुलना में माधुरी दीक्षित ‘लेपरस प्रॉस्टिट्यूट’ हैं।

एपिसोड के इस सीन पर मिथुन विजय कुमार ने आपत्ति जताई है। उन्होंने नेटफ्लिक्स को यह कहते हुए लीगल नोटिस भेजा कि अगर उन्हें इस मामले में कोई जवाब नहीं मिलता है या नोटिस में की गई मांगों का पालन नहीं किया जाता है तो नेटफ्लिक्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Boost Collagen Production: 5 आसान तरीकों से त्वचा रहेगी हेल्दी