WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पुलिस पर चढ़ा होली का रंग, पुलिस जवानों के साथ SP भी DJ की धुन पर थिरके

कोरोना के दो वर्षो बाद जमकर खेली होली

1693
WhatsApp Image 2022 03 19 At 5.34.19 PM 696x382

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट 

खरगोन: खरगोन मे आज पुलिस कर्मियों पर होली का रंग जमकर चढ़ा। स्थानीय डीआरपी लाइन में एसपी सिद्धार्थ चौधरी की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। कोरोना के चलते दो वर्ष बाद पुलिसकर्मियों पर होली का रंग सिर चढ़कर बोल रहा था। होली और शबे बरात की ड्यूटी से पुलिस ने रंगो और गुलाल के बीच झूमते गाते अपनी थकान उतारी।

डीजे की धुन पर पुलिस जवानो का उत्साहवर्धन करने के लिये एसपी सिद्धार्थ चौधरी और पुलिस अधिकारी भी जवानों के साथ जमकर थिरके। दो साल बाद रंगों का त्यौहार डीआरपी लाइन में धूमधाम से मनाया गया।