WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

रायसेन जिले की घटना दुखद है, अपराधियों को कठोरतम दंड मिलेगा, CM ने हमीदिया अस्पताल में घायलों से की बातचीत

मृतक परिवार को 05 लाख की सहायता, तीन गंभीर घायलों को 2-2 लाख,अन्य घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता

2347

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार 18 मार्च की रात्रि रायसेन जिले की खमरिया ग्राम के पास हुई वारदात के घायलों से आज हमीदिया अस्पताल जाकर भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एक-एक घायल से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह घटना दुखद है। गोली चलाना कोई साधारण अपराध नहीं है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घायलों के संपूर्ण बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2022 03 19 at 6.05.02 PM

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वारदात में मृतक श्री राजू आदिवासी के परिवार को 05 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर घायल श्री हरि सिंह और श्री रामजी भाई को 02-02 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। घायल श्री नरेन्द्र की आंख में चोट है, इन्हें भी 02 लाख रूपए की सहायता दी जाएगी। अन्य घायलों को भी 50-50 हजार रूपए की राशि दी जाएगी।

घायलों का होगा नि:शुल्क इलाज

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी घायलों की स्वास्थ्य जांच और संपूर्ण उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी घायलों का इलाज पूर्णत: नि:शुल्क होगा। अतिरिक्त व्यवस्था करनी होगी तो वह भी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि घायलों के उपचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

WhatsApp Image 2022 03 19 at 6.05.24 PM

शासन आपके साथ खड़ा है, घायलों के परिजनों से मुख्यमंत्री ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हमीदिया अस्पताल में मौजूद घायल व्यक्तियों के परिजन से भी भेंट की और उन्हें आश्वस्त किया कि इस घटना में घायल उनके परिजन का बेहतर से बेहतर इलाज हो रहा है। दोषियों के विरूद्ध भी कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। भयग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है। स्थानीय प्रशासन और शासन आपके साथ खड़ा है।

WhatsApp Image 2022 03 19 at 6.05.42 PM

चिकित्सा विशेषज्ञों को निर्देश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जीएमसी भोपाल के डीन डॉ. अरविंद राय और आर्थोपेडिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील टंडन और अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों से घायलों के उपचार के संबंध में चर्चा की।

 

मुख्यमंत्री ने श्री कमलेश कुशवाह, श्री हरि सिंह, श्री रामजी भाई, श्री आनंद साहू, श्री राजकुमार, श्री रविन्द्र, श्री महेश, श्री नरेन्द्र, श्री हल्के राम, श्री रमेश और अन्य घायलों से उनके बेड तक जाकर कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रायसेन जिला प्रशासन को भी प्रभावित परिवारों की आवश्यक सहायता के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर कमिश्नर भोपाल श्री गुलशन बामरा, पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देउस्कर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर, कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लावनिया और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।