WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

रेगिस्तान की सांसें बनीं अंगार: नौगांव में सूरज बरसा रहा कहर, 44° की दस्तक से सहमा बुंदेलखंड

225
WhatsApp Image 2026 04 24 At 20.34.00

रेगिस्तान की सांसें बनीं अंगार: नौगांव में सूरज बरसा रहा कहर, 44° की दस्तक से सहमा बुंदेलखंड

छतरपुर: आसमान से उतरती आग, धरती से उठती तपिश और बीच में पसीने से तर-बतर इंसान—कुछ ऐसा ही मंजर इन दिनों बुंदेलखंड के नौगांव में देखने को मिल रहा है। राजस्थान की तपती हवाएं मानो अंगार बनकर इस इलाके पर बरस रही हैं। दिन झुलसा रहा है, तो रात भी अब सुकून नहीं दे रही।

●दिन में धधकता सूरज, रात भी बेचैन..

शुक्रवार को नौगांव का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो 44 डिग्री की चौखट पर दस्तक देता नजर आया। वहीं रात का तापमान 22.8 डिग्री रहा।

WhatsApp Image 2026 04 24 at 20.34.00 1

हालात ऐसे हैं कि दिन और रात दोनों का पारा सामान्य से 3-4 डिग्री ज्यादा चल रहा है—यानी राहत कहीं नहीं, बस गर्मी ही गर्मी।

●तापमान की दौड़ में फिर आगे निकला नौगांव..

गुरुवार को नौगांव 43 डिग्री के साथ प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर था।
पहले नंबर पर नर्मदापुरम (43.8°C)
दूसरे पर खजुराहो (43.4°C)
और तीसरे पर नौगांव (43°C)
लेकिन शुक्रवार को जैसे ही सूरज चढ़ा, नौगांव ने फिर रफ्तार पकड़ी और तापमान में करीब 1 डिग्री का उछाल आ गया।

●पहले भी झुलसा चुका है शहर..

बीते रविवार को नौगांव ने इस सीजन का सबसे गर्म दिन देखा था, जब तापमान 44.3 डिग्री तक पहुंच गया था।
बीच में बादलों ने थोड़ी राहत दी, लेकिन अब आसमान फिर साफ है और सूरज पूरी ताकत से बरस रहा है।

WhatsApp Image 2026 04 24 at 20.34.01

●राजस्थान की लपटें बनी वजह..

मौसम विभाग के वैज्ञानिक कालीचरण रैकवार बताते हैं- “राजस्थान से आने वाली गर्म और शुष्क हवाएं बुंदेलखंड को सीधे प्रभावित कर रही हैं, जिससे तापमान में अचानक उछाल आया है।”

●आने वाले दिन और डरावने: 45° के पार जाएगा पारा..

मौसम विभाग की मानें तो 25 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच गर्मी और विकराल रूप ले सकती है।

WhatsApp Image 2026 04 24 at 20.34.01 1

●तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान..

●रात में भी गर्मी से राहत नहीं

अप्रैल के अंत तक गर्मी का जोर बरकरार..

मई की शुरुआत भी “आगाज-ए-गर्मी” के साथ
11 जिलों में लू का अलर्ट, स्कूल बंद..

प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग में लू जैसे हालात बन गए हैं।

WhatsApp Image 2026 04 24 at 20.34.01 2

इन जिलों में अलर्ट जारी:-

निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर।

नर्मदापुरम में हालात इतने गंभीर हो गए कि स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी।

बुंदेलखंड बना गर्मी का ‘एपिसेंटर’

इस सीजन में एक ट्रेंड साफ दिख रहा है- प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में खजुराहो और नौगांव लगातार अव्वल या टॉप-3 में बने हुए हैं।

यानी संकेत साफ है-

आने वाले दिनों में बुंदेलखंड गर्मी का सबसे बड़ा केंद्र बन सकता है।

●प्रशासन की तैयारी पर सवाल, जनता बेहाल..

गर्मी की इस मार के बीच बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है- क्या प्रशासन तैयार है?

गांवों में पानी का संकट गहराने लगा है, दोपहर में सड़कें सूनी, बाजार वीरान हैं, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ता जा रहा अस्पतालों में हालात भगवान भरोसे है लोगों का कहना है कि अभी से हालात ऐसे हैं, तो मई-जून में क्या होगा?

सिर्फ गर्मी नहीं, चेतावनी है..

नौगांव में बढ़ती तपिश सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि एक चेतावनी है- सावधान रहिए, क्योंकि इस बार गर्मी सिर्फ शरीर नहीं, जीवनशैली को भी झुलसाने वाली है।