WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

अभिकरण, संस्थान, मंडल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को मिला कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा

1101
Finance Department Issued Orders

अभिकरण, संस्थान, मंडल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को मिला कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा

 

भोपाल: राज्य शासन ने आज कुछ अभिकरण, संस्थान और मंडल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को राज्य में कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। तदनुसार बाबूलाल बंजारा अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जाति अभिकरण, भरत दास बैरागी अध्यक्ष महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, हेमंत तिवारी अध्यक्ष मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और सुल्तान सिंह शेखावत अध्यक्ष मध्य प्रदेश शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

IMG 20230404 222041

IMG 20230404 222134

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय को राज्य शासन ने राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।