WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP में CM डॉ यादव द्वारा ली जाने वाली समीक्षा बैठकें अब 15 मई के बाद, विभागवार एजेंडा तैयार, आगामी एक वर्ष के लिए विभागों को दिए जाएंगे लक्ष्य

265
CM Dr. Mohan Yadav Gave Instructions

MP में CM डॉ यादव द्वारा ली जाने वाली समीक्षा बैठकें अब 15 मई के बाद, विभागवार एजेंडा तैयार, आगामी एक वर्ष के लिए विभागों को दिए जाएंगे लक्ष्य

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की विभागवार समीक्षा बैठकों की तिथियां में बदलाव हुआ है।मुख्यमंत्री द्वारा चुनिंदा विभागों के चिन्हित लगभग 45 दूरगामी निर्णय, नीतियों में संशोधन और जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर आयोजित बैठक का अलग-अलग विभागवार एजेंडा तैयार किया गया है। इसे मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा सभी विभागों को आज भेज दिया गया।

एजेंडे में निर्धारित विषयों पर मुख्यमंत्री संभवतः 15 तारीख़ के बाद विभागों के साथ कार्ययोजना एवं समय सीमा पर चर्चा करेंगे और आगामी एक वर्ष के लिए विभागों को लक्ष्य दिए जाएंगे।

महत्वपूर्ण बात ये है कि यह एक सामान्य विभागीय समीक्षा न होकर सावधानी पूर्वक चयनित अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर कार्ययोजना बनाने और समय सीमा निर्धारित करने के लिए बैठक रखी जाएगी।