WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Her Honesty Sends a Positive Message to Society : 45 लाख के स्वर्ण आभूषण लौटाने वाली महिला को फिर मिला सम्मान!

897

Her Honesty Sends a Positive Message to Society : 45 लाख के स्वर्ण आभूषण लौटाने वाली महिला को फिर मिला सम्मान!

Exclusive Report

Chennai : अपने जीवन में ईमानदारी पर भरोसा कर किराए के मकान में रहने वाले एक सफाई मित्र परिवार के सदस्य ने इमानदारी की ऐसी छाप छोड़ी जिसे भुले भी भुलाया नहीं जा सकता हैं। हां हम बात कर रहें हैं चेन्नई के एक सफाई मित्र परिवार की जिसे सड़क पर मिले लाखों रुपए के स्वर्ण आभूषणों को बिना किसी लालच के पुलिस के हवाले कर दिया। इस बात को लेकर महिला सफाई कर्मचारी पद्मा की हर तरफ तारीफ हो रही हैं। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी आज भी जिंदा हैं।

लौटाए गए स्वर्ण आभूषणों की कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई गई हैं। इस ईमानदारी से प्रभावित होकर ललिता ज्वेलरी के मालिक ने सफाई कर्मचारियों को अपने घर बुलाकर भोजन कराया और सम्मानित भी किया। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक सफाई कर्मचारी ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की हैं। जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है. सड़क पर मिले लाखों रुपए के स्वर्ण आभूषण को बिना किसी लालच के पुलिस के हवाले कर देने वाली महिला सफाई कर्मचारी पद्मा की हर तरफ सराहना हो रहीं हैं। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी आज भी जिंदा है।

इस ईमानदारी से प्रभावित होकर प्रसिद्ध ललिता ज्वेलरी के मालिक ने भी सफाई कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्होंने इमानदार पद्मा को अपने घर बुलाया, उन्हें भोजन कराया और सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी सही रास्ता नहीं छोड़ते।

जानिए पूरा मामला!

पुलिस के अनुसार, टी. नगर के मुप्पथमैन टेम्पल स्ट्रीट की रहने वाली पद्मा पॉन्डी बाजार क्षेत्र में अपनी रोज की सफाई ड्यूटी कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे पड़ा एक बैग दिखाई दिया। बैग संदिग्ध लगने पर जब उन्होंने उसे खोला तो अंदर बड़ी मात्रा में स्वर्ण आभूषणों को देखकर वे हैरान हो गई और पद्मा ने बगैर देरी किए बिना किसी लालच के उस बैग को सीधे पॉन्डी बाजार पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया। पुलिस ने बैग की जांच शुरू की और पता चला कि उसमें रखे स्वर्ण आभूषणों की कीमत करीब 45 लाख रुपए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ये गहने नंगनल्लूर निवासी रमेश के हैं जिन्होंने पहले ही बैग खोने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने जांच करने के बाद स्वर्ण आभूषणों को लौटाए!

पुलिस अधिकारियों ने रमेश से पूछताछ की और सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद स्वर्ण आभूषणों को रमेश को सौंप दिए। अपने स्वर्ण आभूषण पाकर रमेश ने भी पद्मा की ईमानदारी की सराहना की और पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पद्मा ने जो किया वह समाज के लिए एक उत्कृष्ट और इमानदारी का संदेश हैं।

IMG 20260118 WA0333

सबसे बड़ी बात!

इस घटना के बाद पद्मा की ईमानदारी की जानकारी तमिलनाडु सरकार तक पहुंची। तो मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पद्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया और उन्हें एक लाख रुपए का नकद इनाम दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग समाज की असली ताकत हैं।

इससे पहले भी दिखा चुका हैं परिवार ईमानदारी!

यह पहली बार नहीं है जब पद्मा और उनके परिवार ने ईमानदारी का परिचय दिया हो। कोरोना काल के लॉकडाउन के दौरान पद्मा के पति सुब्रमणि ने मरीना बीच के पास सड़क पर पड़े डेढ़ लाख रुपए नकद पुलिस को सौंपे थे। उस समय भी उनकी काफी सराहना हुई थी। आपको बता दें कि पद्मा और उनका परिवार किराए के मकान में रहता हैं, उनका एक बेटा और एक बेटी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद इस परिवार ने बार-बार यह साबित किया हैं कि सच्ची ईमानदारी किसी हालात की मोहताज नहीं होती, उनकी यह कहानी आज समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बन चुकी हैं!