WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP Cadre की इस महिला IPS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में मिला 2 साल का एक्सटेंशन

1415
DPC For IPS Promotion:

नई दिल्ली: भारतीय पुलिस सेवा में मध्य प्रदेश कैडर की 1995 बैच की महिला IPS अधिकारी सोनाली मिश्रा को बीएसएफ में 2 साल का एक्सटेंशन मिल गया है। सोनाली बीएसएफ के दिल्ली हेड क्वार्टर में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आईजी के पद पर तैनात थी और उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि 28 फरवरी को समाप्त होने पर उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया गया था। लेकिन वे प्रयासरत थी कि उन्हें और एक्सटेंशन मिल जाए इसलिए वे एक मार्च से लगातार छुट्टी पर चल रही थी। अंततः उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिली और आज उन्हें 2 साल एक्सटेंशन का आदेश भी DOPT से मिल गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे अब सोमवार को बीएसएफ मुख्यालय दिल्ली में अपनी आमद दर्ज कराएंगी। उसके बाद डायरेक्टर जनरल बीएसएफ उनकी पोस्टिंग के आदेश जारी करेंगे।