WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Three Smugglers Caught by Police : रतलाम में 50 लाख रुपए की 5 सौ ग्राम MD की तस्करी करते हुए 3 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे!

860
WhatsApp Image 2026 03 29 At 16.42.58

Three Smugglers Caught by Police : रतलाम में 50 लाख रुपए की 5 सौ ग्राम MD की तस्करी करते हुए 3 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे!

Ratlam : SP अमित कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की धर-पकड़ हेतु सभी थाना तथा चोकी प्रभारियों को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं इन्हीं पर अंकुश लगाने एसपी अमित कुमार ने शनिवार को जिले से सटे हुए राजस्थान राज्य स्थित पुलिस चौकियों का दौरा भी किया था। इसी तारतम्य में रिंगनोद थाना प्रभारी के नेतृत्व में माननखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश मालवीय एवं उनकी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की हैं।

पुलिस को 29 मार्च की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बोलेरो पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर MP 46 ZC 7839 से 3 व्यक्ति MD ड्रग्स लेकर मंदसौर तरफ से आ रहें है। सूचना पर माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने धेराबंदी करते हुए बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई जिसमें सवार सुमित (20) पिता जीवनदास बैरागी निवासी किला रोड़ मन्दसौर, प्रकाश (19) पिता भेरूलाल गुर्जर निवासी खेड़ा थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर, रिहान (19) पिता अरबाज खान निवासी अभिनन्दन कालोनी मन्दसौर के कब्जे से 500 ग्राम MD ड्रग्स जप्त कर तीनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस MD ड्रग्स कहा से लाएं और किसे डिलेवर करने जा रहें थे पुछताछ की जा रही हैं। जब्त MD का बाजार मूल्य 55 लाख रुपए हैं।

तीनों तस्करों को पकड़ने में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप-निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडा, हर्षवर्धन सिंह जगावत, घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, नरेन्द्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, सुरेश उपाध्याय, जालम सिंह व शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रहीं!