WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर भड़के बाराती,बैंक्विट हॉल बना रणभूमि,कुर्सी उठा-उठाकर फेंकी, वीडियो वायरल

613

बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर भड़के बाराती,बैंक्विट हॉल बना रणभूमि,कुर्सी उठा-उठाकर फेंकी, वीडियो वायरल

अमरोहा: जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आई में अजब-गजब हंगामा हो गया. बारातियों को बिरयानी में लेग पीस नहीं मिली जिस पर उन्होंने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

अमरोहा: बिरयानी में लेग पीस मांगा तो लाठी-डंडों से पीटा, घायल को अस्पताल में नहीं मिला इलाज, कहा- पहले कराओ FIR - youth beaten for biryani leg piece amroha video viral lclam - AajTak

दरअसल, आपको बता दें कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में शनिवार को एक बारात आई थी, जहां पर बारातियों के लिए खाने की व्यवस्था की गई. वहीं बिरयानी में बारातियों को जब खाने में लेग पीस नहीं मिल पाया तो बारातियों ने बवाल करना शुरू कर दिया. वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में पूरे हंगामा का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वीडियो में साफ दिख रहा कि लोग कुर्सियां उठाकर मेज पर पटक रहें, कोई कुर्सी गुस्से में फेंक रहा और उन्हें तोड़ दे रहा है. पूरे हॉल में शोर शराबे से लोगों की आवाजें आ रही हैं.

वहीं इस पूरे मामले में हसनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली है. वहीं बैंक्वेट हॉल के मालिक ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है, जैसे ही कोई शिकायत दर्ज होती है, तो जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.