WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

मध्यप्रदेश और दुनिया में आज बस राम का दिन था…

606

मध्यप्रदेश और दुनिया में आज बस राम का दिन था…

ओरछा यानि मध्यप्रदेश की अयोध्या में आज बस राम का दिन था। सुबह से राजा राम के दरबार के खुलने के इंतजार में भक्त दरवाजे पर खड़े सीताराम सीताराम का भजन कर रहे थे। रामराजा का दरवाजा खुला और भक्त‌ राम दरबार दर्शन के लिए अंदर प्रवेश करते हैं। पर आसमान पर फॉग बहुत ज्यादा था और विजिबिलिटी बहुत कम थी। सीएम डॉ. मोहन यादव के आने की संभावनाएं शून्य नजर आ रही थीं।‌ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मंदिर में रामराजा सरकार के दर्शन कर परिसर में साफ सफाई कर रहे थे। पर इंतजार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आने का था। अचानक 11 बजे फॉग साफ होता है और मुख्यमंत्री के आने का‌ इंतजार बढ़ जाता है। और पता चलता है कि मुख्यमंत्री भोपाल से उड़ गए हैं और ओरछा में उनका इंतजार बढ़ जाता है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के समय‌ से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओरछा पहुंच जाते हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम के दर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां मौजूद जनसमुदाय से मिलते हैं और फिर ओरछा से रवाना होते हैं। पर मध्यप्रदेश की अयोध्या ‘ओरछा’ पूरी तरह से राममय रही और रामराजा का दरबार हर दिन की तरह चलता रहा। यह दिन भगवान राम का था और अयोध्या सहित पूरे देश ही राममय रहा।
राम जन्म मंदिर की पुनर्स्थापना के इस पावन पर्व में भारत के पूर्वी दक्षिणी कोने में स्थित अंडमान के स्वराज द्वीप में श्री राम लाला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को ले कर यहां के लोगों में उत्साह देखते ही बना l एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम। सब के उत्साह के इस पर्व में ऐसा मेहसूस होता रहा जैसे भारत में विविधता में एकता है।
IMG 20240122 WA1268
 प्रभु श्रीराम सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त हैं। आस्ट्रेलिया से वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाठक लिखते हैं कि लाखों रामभक्त और हज़ारों वाहनों का क़ाफ़िला यहां राममय है।प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा के समय हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हो रही है। दुर्गा मंदिर में जैसे त्रेता युग जैसा रामराज नजर आ रहा है।मेलबर्न यानि भारत से 7809 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर से घिरे सवा दो करोड़ की आबादी वाले विशाल-सुंदर देश ऑस्ट्रेलिया के मंदिरों में भी 22 जनवरी 2024 को लाखों भक्तजन राम रतन धन पाकर धन्य हो गए। खासकर मेलबर्न के दुर्गा मंदिर के सनातन-पर्यावरण को देखकर रामचरितमानस की चौपाई की यह पंक्ति चरितार्थ हो गई—“सिया राम मय सब जग जानी । करहु प्रणाम जोरी जुग पानी ॥” अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समय यहाँ हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई । इसके पूर्व राम-भक्तों ने क़रीब 500 कारों की  रैली निकाली गई।
दिनभर मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड, हनुमान चलीसा और राम रक्षास्त्रोत का पाठ चलता रहा। सिख समाज ने शबद कीर्तन किया। अयोध्या से टीवी लाइव भी चलता रहा। राम दरबार की झाँकी सजाई गई, जिसमें विवेकानंद सोसाइटी ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष योगेश भट्ट ने राम बन कर हज़ारों राम-भक्तों को भाव-विव्हल कर दिया। इस अवसर पर मेलबर्न में भारत के कांसुलेट जनरल कार्यालय के कौंसुल जनरल डॉ सुशील कुमार के अलावा गणमान्य जन डॉ सचिन दाहिया, जय शाह, गैरी वर्मा, कुलवंत जोशी, ऋषि प्रभाकर और राज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे । भक्तों में इतना उत्साह था कि नील रोड स्थित डीनसाइड क्षेत्र में दुर्गा मंदिर परिसर के अलावा मंदिर के चारों तरफ़ हज़ारों कारों को पार्क किया गया । दोपहर से ही बना वाहनों का दो किलोमीटर लम्बा क़ाफ़िला देर रात तक नहीं थमा । सिडनी, कैनबरा, ब्रिस्बेन और प्राग सहित ऑस्ट्रेलिया के अन्य शहरों के मंदिरों में भी लगभग यही स्थिति थी । मेलबर्न के दुर्गा मंदिर में रात को आरती के बाद आतिशबाजी हुई और रात्रिभोज भी प्रारंभ हो गया।
तो अंडमान से प्रियंका बागरी और मेलबर्न से पंकज पाठक जी का शुक्रिया। इसी तरह पूरी दुनिया राममय बनी रहे। मध्यप्रदेश की अयोध्या राममय रहेगी और देश राममय रहा और पूरी दुनिया भी राममय बनी रहे। ओरछा में शाम को 51 हजार दीपदान जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची और टीम का राम के प्रति समर्पण वाकई राम के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण था। राम भारत के आदर्श थे, आदर्श हैं और आदर्श रहेंगे…।