WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Tragic Road Accident: आगरा मुंबई राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: 12 लोगों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की सीमा पर हुई यह बड़ी दुर्घटना

1487
Fire Accident
Road Accident

Tragic Road Accident: आगरा मुंबई राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: 12 लोगों की मौत, कई घायल

ले: महाराष्ट्र के धुले जिले में मध्य प्रदेश की सीमा से लगे एक गांव में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे वाली जगह पर पास के गांव से आए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है. फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है. मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर गांव महाराष्ट्र के शिरपुर तहसील के धुले जिले में मौजूद है. यह इलाका मध्य प्रदेश से सटा हुआ है. आज दोपहर 12 बजे के आसपास पलासनेर के पास यह सड़क हादसा हुआ है.

दोपहर 12 बजे के आसपास एक कंटेनर मुंबई आगरा हाईवे से होकर पलासनेर गांव के पास से गुजर रहा था. इतने में गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और यह पास ही एक होटल के अंदर जा घुसा. इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और करीब 10 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उनका इलाज शुरू है. लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित बाहर निकाले जाने का काम शुरू है. कंटेनर हाईवे पर काफी तेज रफ्तार से जा रहा था. ब्रेक फेल होने के बाद जब यह सड़क किनारे के होटल में घुसा तब होटल के बाहर कई और वाहन खड़े थे. यह कंटेनर उन्हें रौंदता हुआ होटल में घुस गया. इससे होटल के बाहर खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. 12 बजे करीब हुए इस हादसे के बाद मरने वालों की तादाद बढ़ती हुई जा रही है. पहले पांच लोगों की मौत की जानकारियां सामने आ रही थीं, अब यह संख्या एक दर्जन तक पहुंच चुकी है. घायलों का इलाज शुरू है. पुलिस टीम बचाव कार्य में लगी हुई है.